Skip to main content

किसान आंदोलन ने पकड़ी घोड़े की लगाम


                       क्या चूर-चूर होगा 

                घमंडी का घमण्ड?..

          भाजपा की हार पर खुशी मनाते टीकरी बॉर्डर पर किसान

जी, हाँ! भले ही भाजपा सरकार और उसके मन्त्रीगण गणना-तंत्र के बहुमत के नशे में चूर हों और उसके छुटभैये नेताओं को प्रभु की लीला पर परम विश्वास हो, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि किसान आंदोलन ने भाजपा के विजय-अभियान के बेलगाम घोड़े की लगाम पकड़ ली है। उत्तरप्रदेश के चुनाव में भी अगर इस बेलगाम घोड़े को बांधने का काम किसान आंदोलन ने कर दिया तो उसकी अहमियत बहुत बढ़ जाएगी। इंदिरा-काल के आपातकाल के बाद यह दूसरा आंदोलन होगा जब जनता सत्ता का घमंड तोड़ेगी। कुछ ऐसी ही अभिव्यक्ति है संयुक्त किसान मोर्चा के इस प्रेस-विज्ञप्ति की। पढें:

राज्य विधानसभा चुनावों में किसानों और मजदूरो के भारी गुस्से के कारण भाजपा की यह हार हुई है। तीन कृषि कानूनो के माध्यम से मंडी व्यवस्था खत्म करना, कॉरपोरेट को स्टॉक हेतु खुली छूट देना, किसानों की जमीनों पर कॉरपोरेट के कब्ज़ा कर लेने की महत्वकांक्षा किसानों को समझ मे आ गयी है। किसानों को MSP न मिलने के कारण व MSP के नाम पर झूठ फैलाने के कारण किसानों का गुस्सा इन चुनावों में फूटा है। वहीं मजदूर वर्ग ने भी वोट से चोट देते हुए भाजपा को सबक सिखाया है। नए लेबर कोड के माध्यम से सरकार मजदूरों को पूर्ण रूप से गुलाम बनाना चाहती है। 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे काम करने का फैसला मजदूरों को मंजूर नहीं है। मजदूरो ने भाजपा सरकार की PDS बंद करने की सोच के खिलाफ वोट दिया है।

किसान जब से अपने राज्यों में इन तीन कानूनो का विरोध कर रहे है व अब दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं, सरकार लगातार उन्हें बदनाम कर रही है। कभी किसानों को राजनैतिक दलों से जोड़ा जाता है कभी चरमपंथी और अलगाववादी कहा जाता रहा है। अनेक दौर की बैठकों में भी जब भाजपा सरकार अपने घमंड पर कायम रही तब भी किसानों ने शांतमयी धरने को जारी रखा। भाजपा केवल चुनाव की भाषा समझती है और इसलिए किसानों ने भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। यह देश के लोगों का सयुंक्त किसान मोर्चा में विश्वास और किसानों के प्रति सम्मान का नतीजा है कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में बुरी हार का सामना करना पड़ा है। हम भाजपा सरकार को फिर चेतावनी देते है कि अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो उत्तरप्रदेश से लेकर देश के किसी भी हिस्से में भाजपा की सरकार नहीं बनने दी जाएगी। देश के किसान मजदूर व संघर्षशील लोग अब एकजुट हो चुके है।

कल चुनाव परिणाम आने के बाद किसान नेताओ ने देश की जनता का धन्यवाद किया जिन्होंने सयुंक्त किसान मोर्चो के "नो वोट टू बीजेपी" अभियान को सफल बनाया। अब इस ऊर्जा को किसान आंदोलन मजबूत करने की दिशा मे लगाने की ज़रूरत है। कोरोना महामारी में जरूरी सावधानियां बरतते हुए इस आंदोलन को तेज किया जाएगी। हम देश के किसानों मजदूरो व आम नागरिकों से अपील करते है कि वे पहले की तरह किसान आंदोलन में पूरा सहयोग बनाए रखे।

इस दौरान किसान आंदोलन के नेताओ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक किसान आंदोलन जारी है तब तक भाजपा व उसके सहयोगी दलों के नेताओ का सामाजिक बहिष्कार जारी रहेगा। उन्हें किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं आने दिया जाएगा और न ही शादी-ब्याह में बुलाया जाएगा। किसानों के इस ऐतिहासिक आंदोलन में अब भी कोई किसानों से गद्दारी कर रहे है तो उसे यही सजा दी जाएगी।

सरकारें कोरोना महामारी के खिलाफ तकनीकी व नीतिगत स्तर पर व्यवस्था बनाने के विपरीत लॉकडाउन लगा रही है। लॉकडाउन लगाकर जन विरोधी फैसले किये जा रहे है, इसलिए हम राज्य सरकारों व केंद्र सरकार से अनुरोध करते है कि वे कोरोना के नाम पर किसानों व आम नागरिको को परेशान करना बंद करें। हरियाणा सरकार से विशेष अनुरोध है कि धरने पर आ जा रहे किसानों को कोई भी परेशान न करें व उन्हें बदनाम करने की कोशिश न करें।

असम के किसान नेता अखिल गोगोई, जिसको सरकार ने झूठे आरोपो के आधार पर जेल में रखा हुआ है, ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। शिबसागर संसदीय क्षेत्र के नागरिको ने उनमें विश्वास दिखाया है। हम सरकार से किसान नेता अखिल गोगोई की तुरंत बेशर्त रिहाई की मांग करते हैं।


जारीकर्ता - 

अभिमन्यु कोहाड़, बलवीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हनन मौला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उग्राहां, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव

                     संयुक्त किसान मोर्चा

              samyuktkisanmorcha@gmail.com


 

Comments

Popular posts from this blog

नाथ-सम्प्रदाय और गुरु गोरखनाथ का साहित्य

स्नातक हिंदी प्रथम वर्ष प्रथम  परीक्षा की तैयारी नाथ सम्प्रदाय   गोरखनाथ     हिंदी साहित्य में नाथ सम्प्रदाय और                 गोरखनाथ  का योगदान                                                   'ग्यान सरीखा गुरु न मिल्या...' (ज्ञान के समान कोई और गुरु नहीं मिलता...)                                  -- गोरखनाथ नाथ साहित्य को प्रायः आदिकालीन  हिन्दी साहित्य  की पूर्व-पीठिका के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।  रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को 'आदिकाल' की अपेक्षा 'वीरगाथा काल' कहना कदाचित इसीलिए उचित समझा क्योंकि वे सिद्धों-नाथों की रचनाओं को 'साम्प्रदायिक' रचनाएं समझते थे। अपने 'हिंदी साहित्य का इतिहास' ...

सहकारिता या अधिकारिता?..

  #ncp_2025 :                राष्ट्रीय सहकारिता नीति, 2025                        एक-एक कर            सब हड़पने की नीति संयुक्त किसान मोर्चा, एसकेएम केंद्र की राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 का विरोध क्यों कर रहा है? कई किसान संगठनों का राष्ट्रीय गठबंधन, संयुक्त किसान मोर्चा, का दावा है कि एनसीपी 2025 संविधान के संघीय ढांचे के विरुद्ध है और कृषि में निगमों के पिछले दरवाजे से प्रवेश को सुगम बनाती है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में प्रस्तुत राष्ट्रीय सहकारिता नीति (एनसीपी) 2025 की किसान संघों ने तीखी आलोचना की है।  संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि यह नीति सहकारी समितियों पर नियंत्रण को केंद्रीकृत करने का प्रयास करके संविधान के संघीय ढांचे का उल्लंघन करती है, जो संवैधानिक रूप से राज्यों का अधिकार क्षेत्र है। इसके अलावा, एसकेएम का आरोप है कि एनसीपी 2025 में किसानों, श्रमिकों और हाशिए के समुदायों के अधिकारों और आजीविका ...

मुर्गों ने जब बाँग देना छोड़ दिया..

                मत बनिए मुर्गा-मुर्गी! एक आदमी एक मुर्गा खरीद कर लाया।.. एक दिन वह मुर्गे को मारना चाहता था, इसलिए उस ने मुर्गे को मारने का बहाना सोचा और मुर्गे से कहा, "तुम कल से बाँग नहीं दोगे, नहीं तो मै तुम्हें मार डालूँगा।"  मुर्गे ने कहा, "ठीक है, सर, जो भी आप चाहते हैं, वैसा ही होगा !" सुबह , जैसे ही मुर्गे के बाँग का समय हुआ, मालिक ने देखा कि मुर्गा बाँग नहीं दे रहा है, लेकिन हमेशा की तरह, अपने पंख फड़फड़ा रहा है।  मालिक ने अगला आदेश जारी किया कि कल से तुम अपने पंख भी नहीं फड़फड़ाओगे, नहीं तो मैं वध कर दूँगा।  अगली सुबह, बाँग के समय, मुर्गे ने आज्ञा का पालन करते हुए अपने पंख नहीं फड़फड़ाए, लेकिन आदत से, मजबूर था, अपनी गर्दन को लंबा किया और उसे उठाया।  मालिक ने परेशान होकर अगला आदेश जारी कर दिया कि कल से गर्दन भी नहीं हिलनी चाहिए। अगले दिन मुर्गा चुपचाप मुर्गी बनकर सहमा रहा और कुछ नहीं किया।  मालिक ने सोचा ये तो बात नहीं बनी, इस बार मालिक ने भी कुछ ऐसा सोचा जो वास्तव में मुर्गे के लिए नामुमकिन था। मालिक ने कहा कि कल...