Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मलिक मुहम्मद जायसी

कम से कम इतना तो जाने भक्तिकाल के बारे में...

परीक्षा की तैयारी हिन्दी के महत्त्वपूर्ण कवि           भक्तिकाल के सर्वाधिक महत्वपूर्ण                कवि और  उनका साहित्य कालक्रम की दृष्टि से  हिंदी साहित्य के भक्तिकाल का प्रारम्भ  निर्गुण काव्य धारा  से होता है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने अपने 'हिंदी साहित्य का इतिहास' में इस काव्य धारा को ‘निर्गुण ज्ञानाश्रयी धारा’ नाम दिया। डा. रामकुमार वर्मा ने इसे ‘सन्त काव्य परम्परा’ कहा तो आचार्य हजारी प्रसाद व्दिवेदी ने इसे ‘निर्गुण भक्ति साहित्य’ का नाम दिया। इसे ज्ञानाश्रयी काव्यधारा भी कहा गया। इस काव्यधारा के सबसे चर्चित कवि के रूप में कबीर विख्यात हैं। भक्तों-संतों के नाम के आगे 'दास' लगाने की परम्परा के चलते वे 'कबीरदास' नाम से भी जाने जाते हैं। ★★ शब्द 'सन्त':             सामान्यतः सदाचार के लक्षणों से युक्त मन की शांति का पाठ पढ़ाने वाले व्यक्ति को 'सन्त' कहा जाता है। ऐसा संत व्यक्ति स्वयं की जगह सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयासरत माना जाता है। आत्मोन्नति द्वारा मनुष्य सदाचारी हो सकता है, ऐसा संतों का मानना था। डा. पीताम्बरदत्त ब