Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sikhism

आपका क्या विचार है?

  विचार-विमर्श: फ्रांसीसी क्रांति,  1857 की क्रांति,  रूसी क्रांति, चीनी क्रांति से भी बड़ी क्रांति कोई थी क्या? सोचिए और जवाब दीजिए इस विचार-विमर्श में~~                 विश्व की सबसे बड़ी क्रांति!..                                         -- दिनेश सिंघ एलएल.एम.                                        नई दिल्ली, मो.9977300997 विश्व का इतिहास यूं तो तमाम क्रांतियों और कुर्बानियों से भरा पड़ा है। लेकिन दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंघ साहेब जी की खालसा क्रांति विश्व की सबसे बड़ी क्रांति है और दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंघ साहेब जी की कुर्बानी विश्व की सबसे बड़ी कुर्बानी है। गुरु साहिबान की क्रांति मानवता, समानता और भाईचारे पर आधारित है।  ब्राह्मण बैरी की अमानवीय व्यवस्था में जिन लोगों को जानवर से भी बदतर समझा जाता था गुरु साहिबान ने उनको अपना बेटा बनाया और उनको अपने गले से लगाया।  जिन लोगों को अच्छे कपड़े पहनने पर रोक थी, गुरु साहिबान ने उन्हें अच्छे कपड़े पहनने का अधिकार दिया।  जिन लोगों को सिर पर पगड़ी बांधने पर रोक थी गुरु साहिबान ने उन्हें सिर पर दोमाला(दो पगड़ी)सजवाया । जिन लोगों को घोड़ों