Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लड़के

प्रेम निषिद्ध है यहॉं!..

                                                     इन्हें  बचाओ!...                                   ~ अशोक प्रकाश          ये दोनों  सच्ची घटनाएं हैं!...आपके आसपास भी घटती होंगी। किन्तु ये आकस्मिक घटनाएं नहीं हैं। ये उस समाज की सच्चाइयाँ हैं जिसके रचयिता भी हम हैं, भोक्ता भी हम हैं। ऐसी व्यवस्था बनाने या बनाए रखने में हमारा भी योगदान है!...              पहली घटना एक लड़की की है! इस लड़की की उम्र होगी 18-20 साल। कुुुछ दिन पहले खबर थी कि इसका अपहरण हो गया है। माँ-बाप के साथ सब चिंतित थे। नाते-रिस्तेेेदार, अड़ोसी-पड़ोसी, दोस्त-यार!...क्या हुआ?  अभी भी कोई ज़्यादा नहीं जानता! पहले पता चला कि इस शहर से बाहर एक उत्तरी शहर में उसकी लोकेशन मिल रही. उधर कोई इसके रिश्तेदार रहते हैं. लोग गए तो पता लगा कि वह इधर तो नहीं आई. वहां भी और लोगों से जानकारी की कोशिश की गई. थक-हारकर माँ-बाप-पुलिस सब वापस आ गए. दोस्तों-सहेलियों सब पर शक-संदेह का कोई फायदा नहीं हुआ. एक हफ़्ते बाद  अकस्मात थाने से उसकी खबर आई!... क्या?...आपकी सारी कल्पनाएँ-आशंकाएं सही हो सकती हैं. अगर ये कहानी होती तो उनमें से कोई भी घट