Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सतना

कठमुल्लों से सावधान: आप कहाँ जाएंगे?

                वे  धर्म के नाम पर ही नहीं               जाति के नाम पर भी              आपको लड़ाएंगे,           मारकाट करवाएंगे!                                                  प्रस्तुति: सुनील कटियार आप किधर जाएंगे? मैहर और मुल्क में अगला नम्बर किसका? मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक प्रसिद्ध मन्दिर है। इसे  शारदा देवी के मन्दिर के नाम से जाना जाता है। हाल ही में  मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्राणी, उषा सिंह ठाकुर के हुकुम पर मप्र सरकार की इस विभाग की उपसचिव पुष्पा कुलश्रेष्ठ ने आदेश जारी किया है कि इस मंदिर के  स्टाफ में जितने भी मुस्लिम कर्मचारी हैं, उन्हें तत्काल वहां से हटाया जाये। इस आदेश में सतना कलेक्टर को साफ़-साफ़ निर्देशित किया गया है कि वह अगले तीन दिन में इस आदेश पर अमल सुनिश्चित करे। बताते हैं कि  मंत्राणी उषा सिंह ठाकुर को ऐसा करने का हुक्म, महाकौशल प्रांत के बजरंग दल/ विश्व हिन्दू परिषद ने दिया था। ये दोनों ही संगठन आरएसएस के आनुषांगिक संगठन हैं और स्वाभाविक है कि उन्होंने मंत्राणी  को यह निर्देश, संघ के कहने पर ही दिया होगा। इससे पहले कि इस आदेश के बाकी प