Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रयागराज

प्रयागराज में हैं तो जरूर देखें!

            प्रयागराज में भी है बना                दक्षिण भारतीय मन्दिर        मध्यकाल का यह शिवाला चमत्कारी है! जनपद #प्रयागराज की तहसील फूलपुर के अंतर्गत ग्राम पूरे सूरदास #झूँसी स्थित यह प्रसिद्ध 'गंगोली शिवालय' एक अद्भुत #शिवालय है! 'गंगोली शिवाला' नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर #संगम के ईशान कोण पर स्थित है! शिव पुराण के मंत्रों में अभिहित चित्रांकन के अनुसार मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं और उनके वाहनों के चित्र उकेरे गए हैं!  यह शिवालय उत्तराभिमुख प्रस्तर एवं लखौरी ईंटों से निर्मित चतुर्दिक ऊँचे परकोटे से आवृत है! इसका निर्माण बलुए पत्थर आदि से किया गया है। ऊँचे चबूतरे पर निर्मित शिवालय के चतुर्दिक पददक्षिणापथ के रूप में दो स्तम्भों एवं दो अर्द्धस्तम्भों पर आधारित चौड़ा बरामदा है। बरामदे की बाह्य दीवारों के दोनों कोनों पर रथिकाओं में विविध देवी -देवताओं की मूर्तियाँ रूपांकित हैं।  शिवालय के गर्भगृह के ऊपर उरुश्रृंगों से अलंकृत नागर शैली पर आधारित पंचरथ शिखर शोभायमान है। इसका शीर्ष आमलक, क...

रोज़गार की तलाश में...

                                        ऐसे बस गया                                     रसगुल्ला-नगर! रोज़गार की तलाश में लोग क्या-क्या नहीं कर जाते हैं?... जब से #पकौड़ा_रोजगार का जुमला उछला है, लोग मान गए हैं कि उनके सामने #आत्मनिर्भर होने के अलावा आजीविका का और कोई सहारा नहीं! अब इस हाई-वे के किनारे बसे रसगुल्ला नगर को ही देखिए! इसका इससे बेहतर नाम कुछ और नहीं सूझता। कोई और मिठाई नहीं, बस रसगुल्ले ही रसगुल्ले!..इन सभी दुकानों में! हाई-वे के दोनों तरफ। हाई-वे पर आते जाते लोगों/ ग्राहकों को बरबस अपनी ओर खींच लेती ये रसगुल्लों की दुकानें आजीविका चलाने का एक और नज़रिया हैं! सब के सब अपनी तरफ़ से बेहतर से बेहतर रसगुल्ले बनाने की कोशिश करते हैं ताकि आने-जाने वाले ग्राहक पक्के हो जाएं। इलाहाबाद के दक्षिण में चित्रकूट हाई-वे पर एक छोटे से कस्बे घूरपुर के पास बसे-बसते इस रसगुल्ला नगर की कहानी पुरानी नहीं है। पह...