Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2022

हिन्दी साहित्य के इतिहास-लेखक-1

                              स्वतंत्रता-पूर्व         'हिन्दी साहित्य का इतिहास' के                  प्रमुख लेखक एवं उनके ग्रन्थ        1. गार्सा द तासी: हिंदुस्तानी के प्रोफेसर, जन्म- 1794 ई., निधन-1878 ई., कभी हिंदुस्तान नहीं आए। फ्रांस में ही रहकर हिंदी-उर्दू का मिश्रित इतिहास लिखा। ★ 'इस्तवार द ला लितरेत्यूर ऐंदुई ऐ ऐन्दुस्तानी' - फ्रेंच भाषा में लिखा गया। हिन्दी में इसका अनुवाद 'हिन्दुई  साहित्य का इतिहास' नाम से डॉ. लक्ष्मी सागर वार्ष्णेय द्वारा किया गया है। ★ इसके पहले भाग का प्रकाशन सन् 1839 ई. में और दूसरे भाग का प्रकाशन सन् 1847 ई. में हुआ। ★ इसके तीसरे भाग का प्रकाशन 1871 में हुआ। ★ इस ग्रन्थ में अंग्रेजी के क्रमानुसार हिन्दी साहित्य के कवियों का वर्णन किया गया है। ★ काल-विभाजन नहीं है इस ग्रन्थ में। 2. शिवसिंह सेंगर: ★ हिन्दी में लिखा गया पहला हिन्दी साहित्य का इतिहास - 'शिवसिंह सरोज' शीर्षक से। सन् 1878 में प्रकाशित। ★ अकारादि क्रम में   838 कवियों की दो हजार कविताओं के  उदाहरण। ★ इस ग्रन्थ में कवियों का जीवन-चरित्र भी दिया गया है

हिन्दी काव्य के आधार: विद्यापति, गोरखनाथ, अमीर खुसरो, कबीर एवं जायसी

                              हिन्दी काव्य  कोरोना-काल के चलते विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में भौतिक रूप से कम कक्षाएं चल पाने के चलते विद्यार्थियों के सामने पाठ्यक्रम पूरा करने की चुनौती तो है ही। साथ ही परीक्षा-उत्तीर्ण करने से ज़्यादा बड़ी चुनौती पूरे पाठ्यक्रम को आत्मसात करने की  है। क्योंकि पता नहीं कि परीक्षाएँ ओएमआर सीट पर वस्तुनिष्ठ हों या विस्तृत-उत्तरीय? विद्यार्थी इस चुनौती का सामना कैसे करें, इसके लिए यहाँ कुछ तरीके बताए जा रहे हैं। इसके पहले के लेख में विद्यार्थियों को समय-सारिणी बनाकर अध्ययन करने की आवश्यकता बताई गई थी। जो विद्यार्थी ऐसा कर रहे होंगे उन्हें इसके लाभ का अनुभव जरूर मिल रहा होगा। यहाँ  आदिकालीन हिन्दी के तीन कवियों- विद्यापति, गोरखनाथ एवं अमीर खुसरो तथा निर्गुण भक्ति काव्य के दो कवियों- कबीर एवं मलिक मोहम्मद जायसी के महत्त्वपूर्ण एवं स्मरणीय बिंदुओं को रेखांकित करने का प्रयास किया जा रहा है। वस्तुतः ये ही हिन्दी विशाल हिन्दी काव्यधारा के आधार कवि हैं जिनकी भावभूमियों पर आगे की कविता का महल खड़ा हुआ है।  उम्मीद है कि विद्यार्थी इसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे! (1) व

साहब का चुनाव और ठेलेऊराम की माला

                       साहब का चुनाव तो तैयार हो जाइए कुछ और लोगों को चुनने और माला पहनाने के लिए! इस बात का कोई मतलब नहीं कि आप कई बार ऐसा कर चुके हैं।  'बीती ताहि बिसारि दे!'--संदेश कवि का, आदेश सरकार का! अपनी जाति का चुनेंगे या धर्म का?  कुछ गलत कहा क्या?  सच तो है, पर होना चाहिए-'मीठा-मीठा गप्प, कड़वा-कड़वा थू!'  कोई बात नहीं! मीठा-मीठा खाइए, प्रभू के गुन गाइए!           कितने सुंदर-सुंदर अखबार के शुरुआत के पन्नों में  ही विज्ञापन हैं! पता है कि आप अखबारों के शुरू के पन्नों की हेडिंग देखते हैं, फिर जम्हाई लेने लगते हैं। तो लीजिए साहबान- 'उत्तर प्रदेश, एक्सप्रेस प्रदेश'!  वाह!! क्या अनुप्रास है! '..प्रदेश...प्रदेश..!  और भी लीजिए- 'सोच ईमानदार, काम दमदार'!  अब बोलिए, क्या कमी रह गई? आप गम्भीर आदमी हैं? तो सुनिए और गुनिए!  'बैंकों में 26% हिस्सेदारी घटाएगी सरकार!'... ध्यान रखिएगा पहले ही कहा जा चुका कि बैंकों के दिवालिया होने पर आपके 5 लाख सुरक्षित!  और कितना चाहिए काम 'ईमानदार' काम?  49% प्रतिशत पहले ही घटा चुकी है। 26 और जोड़ लीजिए त

विद्यार्थी परीक्षा से नहीं, धोखाधड़ी से घबराएँ- बचें!

खुद को न दें धोखा, बढ़िया होगी परीक्षा!                   विद्यार्थी और परीक्षा किसी विद्यार्थी के लिए परीक्षा किसी कक्षा में उत्तीर्ण होने की परीक्षा ही नहीं होती, यह उसके जीवन की परीक्षा भी होती है। उसने पढ़-लिखकर कुछ सीखा भी या यूँ ही 'टाइम-पास' किया, इसकी भी परीक्षा किसी कक्षा की परीक्षा के साथ ही होती चलती है। जो विद्यार्थी किसी 'शॉर्टकट', किसी 'इम्पोर्टेन्ट' के चक्कर में लगा रहता है, वह अपने जीवन में फेल होता है- किसी परीक्षा में जैसे-तैसे भले ही 'पास' हो जाय! विद्यार्थी-जीवन जीवन का वह अनमोल समय होता है जो मनुष्य को सोना या मिट्टी में से एक चुनने का अवसर देता है। जीवन की सफलता किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होने भर से नहीं आँकी जाती, कोई व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का कितना बढ़िया हल निकाल सकता है, इससे भी तय होती है।           विद्या को हमारे देश में 'सरस्वती' देवी की उपाधि से विभूषित किया गया है। इसका मतलब यह नहीं कि सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर पूजा-आराधना करने से विद्या आ जाएगी, ज्ञान प्राप्त हो जाएगा; बल्कि इसका तात्

कबीर इतने महत्त्वपूर्ण क्यों?..

  online_classes                 कबिरा खड़ा बजार में...           अच्छा नहीं लगता, पर सवाल तो है! सारे लोगों के दिमाग में यह सवाल उठना चाहिए कि जिस व्यक्ति के माँ-बाप का भी ठीक से पता नहीं, जो स्वयं 'मसि कागद छुयो नहीं कलम गह्यो नहीं हाथ'...का उद्घोष करता हो, वह भी उस मध्यकाल में जब राजाओं-सामन्तों का हुक्म ही कानून माना जाता था, ऐसे समय में एक व्यक्ति समाज की रूढ़ियों पर ही नहीं धर्म-मजहब पर भी ऐसा कठोर प्रहार कैसे कर लेता है?             तब मानवतावाद का न तो कोई ढिंढोरा पीटा जाता था और न ऐसा कोई नाम कमाने के लिए करता था, तब की उस अंधेरी दुनिया में जब जाति और धर्म आज की तरह राजनीति के दुमछल्ले न होकर समाज के अपने नियमों से चलने वाले थे...कैसे एक व्यक्ति इतना आदरणीय हो सकता है जो दोनों को उल्टा खड़ा कर दे? या यह सब इसीलिए कि आज मानवतावादी सोच विकसित हुई है, इसीलिए कबीर की रचनाओं को भी महत्त्व मिलने लगा है? लेकिन, अगर इतना ही मानवतावादी मूल्यों की समाज में मान्यता है तो फिर ये 'मॉब-लिंचिंग', जातिवादी-साम्प्रदायिक दंगे कैसे? क्या मानवतावाद का ढिंढोरा पीटना और किसी धर्म-सम्प्

चित्रलेखा~ पाखण्ड का लेखाजोखा

  online_classes                             चित्रलेखा उपन्यास:                              एक परिचय 'चित्रलेखा' हिन्दी साहित्य का एक ऐसा प्रसिद्ध उपन्यास है जिसकी प्रसिद्धि प्रेमचन्द के उपन्यास गोदान, फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यास मैला आँचल, यशपाल के उपन्यास दिव्या आदि की तरह मानी जाती है। उपन्यास अपने प्रकाशन वर्ष सन् 1934 से ही यह चर्चा के केंद्र में रहा है। उपन्यास सामाजिक-आध्यात्मिक क्षेत्र के बहु-चर्चित मुद्दे- अध्यात्मवाद बनाम भौतिक जीवन को अत्यंत जीवन्त रूप में प्रस्तुत करता है। उपन्यास धर्म और समाज की पारम्परिक मान्यताओं को चुनौती देता है। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में प्रचलित पाखण्डों पर चोट करने के कारण इसने साहित्यिक क्षेत्र में विशेष प्रसिद्धि पाई।          चित्रलेखा उपन्यास को प्रसिद्ध फ्रेंच लेखक-उपन्यासकार और सन् 1921 के साहित्य का नोबेल पुरस्कार विजेता अनातोले फ्रांस के उपन्यास थॉयसिस से प्रेरणा-प्राप्त उपन्यास कहा जाता है किंतु इसका विषय अनातोले फ्रांस के ही 1914 में प्रकाशित उनके  दूसरे उपन्यास 'रिवोल्ट ऑफ़ एंजेल्स' अथवा 'देवदूतों का विद्रोह' स

परीक्षा की तैयारी के कुछ जरूरी टिप्स: हिन्दी के विद्यार्थियों के लिए!

परीक्षा की तैयारी     online_classes                              कम समय में              कैसे करें परीक्षा की बेहतर तैयारी? कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें  ?   इस वर्ष से उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम 'सेमेस्टर-सिस्टम' के हिसाब से तैयार किया गया है। एक वर्ष में दो सेमेस्टर या सत्र होने हैं। इन दोनों ही सत्रों का पाठ्यक्रम पूरी तरह अलग होगा। ऐसे में कोरोना-काल में विश्वविद्यालय/महाविद्यालय प्रायः अध्ययन-अध्यापन के लिए 'भौतिक रूप से बन्द' होने के चलते पाठ्यक्रम की तैयारी में विद्यार्थियों को परेशानी होना स्वाभाविक है। विद्यार्थियों के लिए #ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था का प्रचार किया जा रहा है, किन्तु इसके लिए  आधारभूत व्यवस्था न होने के चलते यह सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। सारे विद्यार्थियों के पास न तो उपयुक्त मोबाइल की व्यवस्था होती है, न ही इंटरनेट की। सभी अध्यापक भी ऑनलाइन तरीके से पढ़ाने में पारंगत नहीं होते। इसके बावजूद विद्यार्थियों की मजबूरी है कि वे 'ऑनलाइन' पढ़ाई करें। इसके अलावा अभी प्रवेश के बाद पढाई की व्यवस्