Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अमर शहीद

15अगस्त: कारपोरेट लूट बंद हो?..

     स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ! कैसा महसूस कर रहे हैं?..खुशहाल!....होना ही चाहिए! आपको खुशियां अनन्त काल तक मुबारक हों! देश आज़ादी का खुशनुमा अनुभव करे!..हम-आप जैसों को और क्या चाहिए लेकिन, अफ़सोस!.. जब हम आज़ादी के सही मायने तलासते हैं तो पता चलता है कि लूट से आज़ादी ही असली आज़ादी होती है!..हर प्रकार की लूट से, शोषण-अत्याचार से आज़ादी! लेकिन, जब हम लगभग हर रोज किसानों-मजदूरों, बेरोजगारों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यक समुदायों को कहीं न कहीं धरना-प्रदर्शन करते, अपने शोषण के खिलाफ़, अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत देखते हैं तो दिमाग में आता है कि क्या अंग्रेजों का यहाँ से 'समझौता' के आधार पर चला जाना ही आज़ादी है? हाल में 9 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ अनेक संगठनों द्वारा 'कॉरपोरेट, भारत छोड़ो!' का अभियान चलाया गया!..तो क्या हम कॉरपोरेट के गुलाम हैं जिन्हें भारत से निकाल देने के लिए किसान-मजदूर संघर्षरत हैं?... क्या देश के प्राकृतिक संसाधनों, जल-जंगल-जमीन पर देशी-विदेशी कॉरपोरेट का कब्ज़ा होते जाना भी गुलामी का कोई रूप है?.. क्या किसी भी बहाने से...

शहीद महावीर सिंह को आप जानते हैं क्या?

                     शहीद भगतसिंह के साथी:                         अमर शहीद महावीर सिंह            देश की माटी अमर शहीदों की यादगार है। इस देश की खेती-बाड़ी, इस देश के किसानों-मजदूरों की खुशहाली के लिए अनगिनत शहीदों का कर्ज हम सब पर है। जैसे अंग्रेजों के समय रायबहादुर, रायसाहब, सर आदि उपाधियां लेने वालों और जनता से गद्दारी कर अंग्रेजी राज और उनकी कम्पनियों को लूट में सहयोग करने वालों की कमी नहीं  थी, वैसे ही आज भी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की दलाली करने, उनसे सांठगांठ करने, तथाकथित 'समझौता' कर देश के प्राकृतिक संसाधनों-जल, जंगल, जमीन..बाज़ार और मानवश्रम का कारोबार करने और उनके बल पर सत्ता-सुख हासिल करने, अरबों-खरबों का वारा-न्यारा करने वालों की कमी नहीं है। जनता की बदहाली और इन जनद्रोहियों के ऐशो-आराम से आज की हालात को समझा जा सकता है।  लेकिन देखें, शहीद भगतसिंह के साथी अमर शहीद महावीर सिंह ने क्या किया था और इन देश के सच्चे नेताओं से...

अवतार सिंह पाश: 23 मार्च का एक और शहीद!

                 उन्हें मारा नहीं जा सकता!...                                अवतार सिंह पाश                   ( 9 सितम्बर, 1950 - 23 मार्च, 1988) 23 मार्च के एक और शहीद हैं पंजाबी क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश!...जिन शक्तियों ने आज ही के दिन 1988 में उनके शरीर को उनके क्रांतिकारी विचारों के चलते गोलियों से छलनी कर दिया, वे उस मरणासन्न साम्राज्यवादी व्यवस्था के ही पोषक थे जिन्हें इतिहास में इतिकथा बनना ही है! पाश जैसे लोग कभी नहीं मरते!   शहीद भगत सिंह   की ही तरह!!...          सबसे ख़तरनाक होता है         हमारे सपनों का मर जाना! श्रम की लूट सबसे ख़तरनाक नहीं होती पुलिस की मार सबसे ख़तरनाक नहीं होती ग़द्दारी-लोभ की मुट्ठी सबसे ख़तरनाक नहीं होती बैठे-सोए पकड़े जाना – बुरा तो है सहमी-सी चुप में जकड़े जाना बुरा तो है पर सबसे ख़तरनाक नहीं ह...