Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अत्याचार

क्यों होते हैं यौन-हिंसा पर चुनिंदा विरोध-प्रदर्शन?..

                स्त्रियों के विरुद्ध बढ़ते अपराध                        हत्या-बलात्कार के मुख्य कारण                               ~ अशोक प्रकाश कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला डाक्टर से बलात्कार और हत्या के समाचारों ने पूरे देश को आंदोलित कर दिया। इस जघन्य अपराध के खिलाफ़ यह प्रतिक्रिया उचित भी थी और जरूरी भी। इसे निर्भया-2 भी कहा गया। हमारा पुरुषप्रधान समाज जिस तरह कुंठित जीवन जीता है, विशेषकर स्त्री और यौन-संबंधों के मामले में, वहाँ इस तरह के अपराध अब समाज की प्रकृति बन गए हैं। पश्चिमी देशों में अश्लीलता को लेकर स्यापा करने वाले तथाकथित 'सनातनी' अपने देश में ऐसे अपराधों के लिए भी 'पश्चिम की संस्कृति' को दोषी ठहराते देखे जा सकते हैं। लेकिन, दरअसल यह अपने समाज के अपराध को छुपाने की एक प्रवृत्ति है। यौन अपराध छिपाने की इस प्रवृत्ति से यह खत्म होने या कम होने के बजाय और बढ़ती है। लेकिन समाज में ऐसी हिंसा की शिकार औरतों को जिस नज़रिए से देखा जाता है, उससे प्रायः ऐसी घटनाओं का दोषी उन पीड़ित महिलाओं को ही मान लिया जाता है। उनके कपड़े पहनने, देखने, चल