Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2024

केवल संख्या बल नहीं!

               केवल संख्या बल नहीं!.. केवल संख्या से कुछ नहीं होगा हिंदुस्तानियों.. अंग्रेज़ तुमसे बहुत कम थे अन्य देशों से आकर राज क़ायम करने वाले दूसरे शत्रु भी! कबूतर हमेशा नहीं उड़ जाया करते बहेलिए का जाल लेकर!.. इन दिनों ही देखो, कितने कम हैं तुम पर  राज करने वाले उनसे भी बहुत कम हैं राज का ताज पहनाने वाले! अगर तुम नहीं समझ सकते ताज़ का राज़ और अपनी गुलामी का कारण तो समझने की कोशिश करो... मत लड़ो उनके इशारों पर और सोचो कि लोकतंत्र कैसे बना है  और कितना बचा है! इतना तो समझ सकते ही हो पुष्पक विमान की कल्पना बहुत आगे बढ़ चुकी है चन्द्रमा और मंगल सिद्ध हो चुके हैं अपूर्ण पृथ्वी! पृथ्वी पर रहने वालों मनुष्यों खुद को बचाओ अपने ही बीच के शत्रुओं से जो जानवर बन खा जाना चाहते हैं तुम्हें निगल जाना चाहते हैं यह  पृथ्वी स्वर्गादपि गरीयसी भस्मासुर बनकर!... लेकिन वह पौराणिक कथा है सच में तो कहानियों का इस्तेमाल से राज और ताज दोनों सुरक्षित हैं!                   ★★★★★★

आपके पास विकल्प ही क्या है?..

                          अगर चुनाव              बेमतलब सिद्ध हो जाएं तो? सवाल पहले भी उठते रहते थे!... सवाल आज भी उठ रहे हैं!... क्या अंतर है?...या चुनाव पर पहले से उठते सवाल आज सही सिद्ध हो रहै हैं? शासकवर्ग ही अगर चुनाव को महज़  सर्टिफिकेट बनाने में अपनी भलाई समझे तो?... ईवीएम चुनाव पर पढ़िए यह विचार~ चुनाव ईवीएम से ही क्यों? बैलट पेपर से क्यों नहीं? अभी सम्पन्न विधानसभा चुनाव में अनेक अभ्यर्थियों, नुमाइंदों, मतदाताओं ने ईवीएम में धांधली गड़बड़ी की शिकायत की है, वक्तव्य दिए हैं। शिकायत एवं वक्तव्य के अनुसार जनहित में वैधानिक कारवाई किया जाना नितांत आवश्यक है।।अतः चुनाव आयोग एवं जनता के हितार्थ नियुक्त उच्च संस्थाओं ने सभी शिकायतों को संज्ञान में लेकर बारीकी से जांच कर,निराकरण करना चाहिए। कई अभ्यर्थियों ने बैटरी की चार्जिंग का तकनीकी मुद्दा उठाया हैं जो एकदम सही प्रतीत होता है। स्पष्ट है चुनाव के बाद या मतगणना की लंबी अवधि तक बैटरी का 99% चार्जिंग  यथावत रहना असंभव~ नामुमकिन है।  हमारी जानकारी के अनुसार विश्व के प्रायः सभी विकसित देशों में ईवीम से चुनाव प्रतिबंधित है,बैलेट पेपर से चुनाव