Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय विश्वविद्यालय उच्चशिक्षा रिपोर्ट रपट छात्र शिक्षक पीसीएसडीएस pcsds

भारतीय विश्वविद्यालयों के परिसरों की घेराबंदी

               भारतीय विश्वविद्यालयों के परिसरों की घेराबंदी               शैक्षणिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों पर आयोजित                      पीपुल्स ट्रिब्यूनल  की रपट 7 मई 2019                       कान्स्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में जारी य ह रपट देश की शैक्षणिक संस्थाओं की संकटपूर्ण स्थिति को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। छात्रों को हाशिये पर ढकेलने, बढ़ते अपराधीकरण के संदर्भ में यह अधिक प्रासंगिक है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे लगातार हमलों के चलते सिकुड़ते लोकतांत्रिक दायरों ,छात्र संघों ,शिक्षक संगठनों ,नागरिक संगठनों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 2016 में पीपुल्स कमिशन ऑन श्रिंकिंग डेमोक्रेटिक स्पेस इन इंडिया (पीसीएसडीएस) गठित कर  भारत में सिकुड़ते लोकतंत्र के दायरे पर जन आयोग  (पीसीएसडीएस) 11 अप्रैल से 13 अप्रैल, 2018 के बीच, भारत में शैक्षिक संस्थानों पर हमलों पर पहला  पीपुल्स ट्रिब्यूनल का आयोजित किया,  जिसमें  देश  के 17 राज्यों के 50 संस्थानों और विश्वविद्यालयों के लगभग 130 छात्रों और संकायों के द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत किये गए , 49 ने मौखिक गवाहियां दी। ज्यूरी