Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भजन

भगवान कहाँ-कहाँ नहीं हैं?

                भगवान कहाँ हैं?...                         तुम कहाँ कहाँ हो भगवन!                   तुम कहाँ कहाँ नहीं हो जो यहाँ नहीं हैं, वहीं हो तुम्हें कहाँ कहाँ सब ढूँढें पेड़ों में, पत्तों में, धागों में पत्थर में, सिंदूर में, क्या मन में भी तुमको ढूँढें? वे कहीं भी हैं मिल जाते नहीं जहाँ वहाँ भी आते कितने अजीब है भगवन हर जगह तुम्हें सब पाते! 🌹🌹🙏❤️🙏🌹🌹

चुन रे धागा, बुन

                          अरे चुन रे धागा, बुन रे-रे चुन-चुन रे धागा बुन!.. कान लगा ले पूरब-पच्छिम पूरब-पच्छिम रे उत्तर-दक्खिन चारों तरफ तो शोर ही शोर रे तू ध्यान लगा के सुन! चुन रे धागा, बुन रे-रे चुन-चुन रे धागा बुन!.. वे गीधे जो पच्छिम में थे उत्तर में थे दक्खिन में थे तेरे पुरब में मड़राएं रे निगलें सूरज दें अवगुन! चुन रे धागा, बुन रे-रे चुन-चुन रे धागा बुन!.. कहत कबीर तू सुन रे संता मत बन रे अंखियन का अंधा अंधियारे में आग लगा दे रे छेड़ दे भोर की धुन! चुन रे धागा, बुन रे-रे चुन-चुन रे धागा बुन!..          ★★★★★★