भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग
हमारे देश के द्वादश ज्योतिर्लिंग
हमारे देश में, विशेषकर हिन्दू या सनातन धर्मावलम्बियों के बीच भगवान शिव के 12 अत्यंत पवित्र ज्योतिर्लिंग अत्यंत महत्वपूर्ण और विख्यात हैं। ये ज्योतिर्लिंग शिवजी की विभिन्न भावभंगिमाओं के दर्शन कराते हैं। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित होने के कारण इनकी स्थानीय विशेषताएं और पूजन पद्धतियों के चलते भी इन सबका विशिष्ट महत्त्व है। ये ज्योतिर्लिंग गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में फैले हुए हैं। प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ (गुजरात), केदारनाथ (उत्तराखंड), काशी-विश्वनाथ (वाराणसी) और महाकालेश्वर (उज्जैन) शामिल हैं जहाँ साल भर भक्तों का मेला लगा रहता है।
द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नाम और स्थान
1. सोमनाथ (Somnath): सौराष्ट्रगुजरात
2. मल्लिकार्जुन (Mallikarjun): श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश
3. महाकालेश्वर (Mahakaleshwar): उज्जैन, मध्य प्रदेश
4. ओंकारेश्वर (Omkareshwar): खंडवा, मध्य प्रदेश
5. केदारनाथ (Kedarnath): रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड
6. भीमाशंकर (Bhimashankar): पुणे, महाराष्ट्र
7. काशी-विश्वनाथ (Kashi Vishwanath): वाराणसी, उत्तर प्रदेश
8. त्र्यंबकेश्वर (Trimbakeshwar): नासिक, महाराष्ट्र
9. नागेश्वर (Nageshwar): द्वारका, गुजरात
10. वैद्यनाथ (Baidyanath): देवघर, झारखंड
11. रामेश्वरम (Rameshwaram): रामेश्वरम, तमिलनाडु
12. घृष्णेश्वर (Grishneshwar): औरंगाबाद, महाराष्ट्र
🌺 ऊँ नमः शिवाय🌺
🌹🙏❤️🙏🌹

Comments
Post a Comment