Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bhagagwat puran

अथ श्रीकृष्ण नेतृत्व-लीला

श्रीकृष्ण की गोपाल नेतृत्व-लीला   कृष्ण-कथा आदिम किसानों के बीच अवतरित हुए एक ऐसे महामानव की कथा जैसी है जिसे हम 'परमात्मा की लीला' के रूप में जानते हैं। वस्तुतः यह ब्रज की धरती पर हुए कृषि-संस्कृति के एक अभिनव प्रयोग की कथा है, मानव की विकसित होती सोच की कथा है!.. प्रस्तुत है बड़े होते श्रीकृष्ण के मन गोपालकों की चिंताओं का समाधान खोजते श्रीकृष्ण की नेतृत्व-लीला का एक दृश्य!.. एक दिन की बात है। प्रातःकाल की सुनहरी बेला थी। यमुना की लहरें मंद समीर के साथ खेल रही थीं और कदम्ब वृक्षों की छाया तट पर झिलमिल नृत्य कर रही थी। श्रीकृष्ण अपनी प्रिय मुरली हाथ में लिए नंगे पाँव यमुना किनारे टहल रहे थे। कभी वे जल में तैरती मछलियों को निहारते, कभी आकाश में उड़ते पक्षियों की मधुर पुकार सुनते, तो कभी अपनी मुरली पर ऐसी मीठी तान छेड़ देते कि चरती हुई गायें भी कान खड़े कर उन्हें निहारने लगतीं।... किन्तु उस दिन उनके मन में केवल संगीत नहीं था। उनके अंतर्मन में एक गंभीर विचार-मंथन चल रहा था- "ब्रजवासियों के हृदय से भय कैसे निकले? वे कब तक अत्याचारियों और झूठी अफवाहों के साये में जीते रहेंगे? ज...