Skip to main content

अथ श्रीकृष्ण नेतृत्व-लीला

श्रीकृष्ण की गोपाल नेतृत्व-लीला
 


कृष्ण-कथा आदिम किसानों के बीच अवतरित हुए एक ऐसे महामानव की कथा जैसी है जिसे हम 'परमात्मा की लीला' के रूप में जानते हैं। वस्तुतः यह ब्रज की धरती पर हुए कृषि-संस्कृति के एक अभिनव प्रयोग की कथा है, मानव की विकसित होती सोच की कथा है!..

प्रस्तुत है बड़े होते श्रीकृष्ण के मन गोपालकों की चिंताओं का समाधान खोजते श्रीकृष्ण की नेतृत्व-लीला का एक दृश्य!..

एक दिन की बात है। प्रातःकाल की सुनहरी बेला थी। यमुना की लहरें मंद समीर के साथ खेल रही थीं और कदम्ब वृक्षों की छाया तट पर झिलमिल नृत्य कर रही थी। श्रीकृष्ण अपनी प्रिय मुरली हाथ में लिए नंगे पाँव यमुना किनारे टहल रहे थे। कभी वे जल में तैरती मछलियों को निहारते, कभी आकाश में उड़ते पक्षियों की मधुर पुकार सुनते, तो कभी अपनी मुरली पर ऐसी मीठी तान छेड़ देते कि चरती हुई गायें भी कान खड़े कर उन्हें निहारने लगतीं।... किन्तु उस दिन उनके मन में केवल संगीत नहीं था। उनके अंतर्मन में एक गंभीर विचार-मंथन चल रहा था- "ब्रजवासियों के हृदय से भय कैसे निकले? वे कब तक अत्याचारियों और झूठी अफवाहों के साये में जीते रहेंगे? जिस समाज के मन पर डर का ताला लग जाए, उसके हाथों से परिश्रम और आँखों से भविष्य दोनों छिन जाते हैं।"... इन्हीं विचारों में डूबे कृष्ण धीरे-धीरे यमुना के उस भाग तक पहुँचे जहाँ लोगों का आना-जाना लगभग बंद हो चुका था। उन्होंने देखा कि यमुना का किनारा झाड़ियों, काई और गंदगी से भर गया है। निर्मल जल अब दूर बीच धारा में चमक रहा था। जल भरने आने वाली ब्रज की स्त्रियों को काफी भीतर तक उतरना पड़ता था, जहाँ गहरे पानी और घड़ियालों आदि खतरनाक जलचरों का भय हर कदम पर उनका पीछा करता था। किनारे पर फैली वीरानी मानो स्वयं लोगों के डर की कहानी सुना रही थी। कृष्ण कुछ क्षण शांत खड़े रहे। उनकी दृष्टि यमुना की लहरों पर टिक गई। तभी एक तेज़ लहर उठी, किनारे से टकराई और सूखी झाड़ियों को हिलाती हुई लौट गई। ऐसा लगा मानो स्वयं यमुना कुछ कहना चाहती हो। उन्हें ब्रजवासियों की कही अनेक बातें स्मरण हो आईं- "उधर मत जाना कन्हैया! वहाँ कालिया नाग रहता है।" "उसके विष से जल काला हो गया है।" "जो भी वहाँ गया, लौटकर नहीं आया..." डर की इन कहानियों ने वर्षों से लोगों को यमुना के उस भाग से दूर कर दिया था। किसी ने सत्य जानने का साहस नहीं किया। भय धीरे-धीरे कथा बना, कथा अफवाह बनी और अफवाह ने पूरे ब्रज के मन पर अधिकार कर लिया। कृष्ण के अधरों पर एक गहरी, रहस्यमयी मुस्कान खिल उठी। उनकी आँखों में चमक कौंधी। "तो यह है वह अदृश्य शत्रु," उन्होंने मन ही मन कहा, "कालिया नाग से बड़ा विष तो लोगों के हृदय में बैठा यह भय है। यदि इस भय का फन कुचल दिया जाए, तो ब्रज स्वयं अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा।" उन्होंने यमुना की ओर देखा। लहरें जैसे उनकी योजना का स्वागत कर रही थीं। मंद पवन ने उनकी पीताम्बरी को हल्के से लहराया और मुरली उनकी उँगलियों में थिरक उठी। कृष्ण मुस्कराए! "अब समय आ गया है," उन्होंने मन ही मन निश्चय किया कि "केवल कालिया ही नहीं, ब्रजवासियों के मन में छिपे भय का भी मर्दन किया जाए। जब तक मन भयमुक्त नहीं होगा, तब तक कोई समाज सचमुच स्वतंत्र नहीं हो सकता।"..

यमुना की लहरें जैसे इस संकल्प की साक्षी बन गईं। कदम्ब की डालियों पर बैठे पक्षी मधुर स्वर में चहक उठे। उसी दिन से ब्रज में एक नया विचार जन्म लेने लगा। यह केवल अन्याय का विरोध करने का विचार नहीं था, बल्कि अपने श्रम, अपनी प्रकृति, अपनी गौ-संस्कृति और अपनी सामूहिक शक्ति पर विश्वास करने का विचार था।

कृष्ण जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं, उन्हें अपने समाज की दशा-दुर्दशा का बोध बड़े स्पष्ट रूप में होने लगा है। वे देखते हैं कि गोप-गोपियाँ अपना गोपालन बड़े परिश्रम और लगाव से करते हैं लेकिन कंस की आज्ञा से उन्हें अपने दुग्ध-दधि-मक्खन का एक बड़ा हिस्सा कर के रूप में राजा के यहाँ पहुंचाना पड़ता है।


वे यह भी देखते हैं कि उनकी कृषि-उपज का एक बड़ा हिस्सा न केवल कंस को कर के रूप में चुकाना पड़ता है बल्कि देवताओं के राजा इंद्र के दूत के रूप में आते संग्राहकों को भी उनकी मनचाही मांग पूरी करनी पड़ती है।


इंद्र के कोप के चलते जब-तब अत्यधिक वर्षा के कारण उन्हें दुर्दिन झेलना पड़ता है। यही नहीं इससे बाढ़ के कारण प्रायः उनके घरों-खेतों को भारी हानि उठानी पड़ती है।

इन्हीं परिस्थितियों और उनसे निपटने के उपायों पर विचार के लिए बड़े भाई बलराम के साथ आज उन्होंने यमुना के किनारे गोप-गोपियों की एक सभा बुलाई है!.. इससे वे ब्रजवासियों को यह अनुभव कराना चाहते हैं कि एक व्यक्ति में नहीं, बल्कि पूरे ब्रज के प्रेम, परिश्रम और एकता में निहित है समस्याओं और संकटों का समाधान करने की क्षमता।....■🌹🙏

Comments

Popular posts from this blog

AI एआई माने आत्मा!..

                    AI एआई या आत्मा? हम तो बरसों से कहते आए थे, "मान लो, आत्मा होती है!" तब लोग मुस्कराकर कहते थे, "दिखाओ... कहाँ है आत्मा?" अब AI ने वही बता दिया कि नहीं?.. यह तो हम सब जानते हैं कि मनुष्य जो सोचता है, वह यह लिख देता है, वह लिख सकता है। जो कल्पना करता है, वह चित्र बना देता है। जो पूछता है, उसका उत्तर सजाकर सामने रख देता है। लेकिन क्या यह सच नहीं है कि जब मनुष्य की सोच का प्रतिबिंब इतनी तेज़ी से सामने आ सकता है, तो मनुष्य के भीतर उस सोच को जन्म देने वाली सत्ता का कमाल कितना हो सकता है?.. क्या यह झूठ है, असंगत है?.. अब उन लोगों से पूछिए जो हर अदृश्य चीज़ को यह कहकर टाल देते थे, "जो दिखाई न दे, वह होता ही नहीं!" क्यों AI भी तो दिखाई नहीं देता!.. लेकिन दिखाई दिए बिना कर्म करता है कि नहीं?... ठीक वैसे ही... आत्मा भी है! दिखाई नहीं देता लेकिन अपने कर्म और अपने प्रभावों के आधार पर समझा जाता है! तो जनाब, बताइए AI आत्मा का वैज्ञानिक प्रमाण है कि नहीं?..🎆🎆  

मुर्गों ने जब बाँग देना छोड़ दिया..

                मत बनिए मुर्गा-मुर्गी! एक आदमी एक मुर्गा खरीद कर लाया।.. एक दिन वह मुर्गे को मारना चाहता था, इसलिए उस ने मुर्गे को मारने का बहाना सोचा और मुर्गे से कहा, "तुम कल से बाँग नहीं दोगे, नहीं तो मै तुम्हें मार डालूँगा।"  मुर्गे ने कहा, "ठीक है, सर, जो भी आप चाहते हैं, वैसा ही होगा !" सुबह , जैसे ही मुर्गे के बाँग का समय हुआ, मालिक ने देखा कि मुर्गा बाँग नहीं दे रहा है, लेकिन हमेशा की तरह, अपने पंख फड़फड़ा रहा है।  मालिक ने अगला आदेश जारी किया कि कल से तुम अपने पंख भी नहीं फड़फड़ाओगे, नहीं तो मैं वध कर दूँगा।  अगली सुबह, बाँग के समय, मुर्गे ने आज्ञा का पालन करते हुए अपने पंख नहीं फड़फड़ाए, लेकिन आदत से, मजबूर था, अपनी गर्दन को लंबा किया और उसे उठाया।  मालिक ने परेशान होकर अगला आदेश जारी कर दिया कि कल से गर्दन भी नहीं हिलनी चाहिए। अगले दिन मुर्गा चुपचाप मुर्गी बनकर सहमा रहा और कुछ नहीं किया।  मालिक ने सोचा ये तो बात नहीं बनी, इस बार मालिक ने भी कुछ ऐसा सोचा जो वास्तव में मुर्गे के लिए नामुमकिन था। मालिक ने कहा कि कल...

नाथ-सम्प्रदाय और गुरु गोरखनाथ का साहित्य

स्नातक हिंदी प्रथम वर्ष प्रथम  परीक्षा की तैयारी नाथ सम्प्रदाय   गोरखनाथ     हिंदी साहित्य में नाथ सम्प्रदाय और                 गोरखनाथ  का योगदान                                                   'ग्यान सरीखा गुरु न मिल्या...' (ज्ञान के समान कोई और गुरु नहीं मिलता...)                                  -- गोरखनाथ नाथ साहित्य को प्रायः आदिकालीन  हिन्दी साहित्य  की पूर्व-पीठिका के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।  रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को 'आदिकाल' की अपेक्षा 'वीरगाथा काल' कहना कदाचित इसीलिए उचित समझा क्योंकि वे सिद्धों-नाथों की रचनाओं को 'साम्प्रदायिक' रचनाएं समझते थे। अपने 'हिंदी साहित्य का इतिहास' ...