Skip to main content

हिन्दी साहित्य के इतिहास-लेखक-1

                             स्वतंत्रता-पूर्व 

       'हिन्दी साहित्य का इतिहास' के 

               प्रमुख लेखक एवं उनके ग्रन्थ      


1. गार्सा द तासी: हिंदुस्तानी के प्रोफेसर, जन्म- 1794 ई., निधन-1878 ई., कभी हिंदुस्तान नहीं आए। फ्रांस में ही रहकर हिंदी-उर्दू का मिश्रित इतिहास लिखा।
★ 'इस्तवार द ला लितरेत्यूर ऐंदुई ऐ ऐन्दुस्तानी' - फ्रेंच भाषा में लिखा गया। हिन्दी में इसका अनुवाद 'हिन्दुई  साहित्य का इतिहास' नाम से डॉ. लक्ष्मी सागर वार्ष्णेय द्वारा किया गया है।
★ इसके पहले भाग का प्रकाशन सन् 1839 ई. में और दूसरे भाग का प्रकाशन सन् 1847 ई. में हुआ।
★ इसके तीसरे भाग का प्रकाशन 1871 में हुआ।
★ इस ग्रन्थ में अंग्रेजी के क्रमानुसार हिन्दी साहित्य के कवियों का वर्णन किया गया है।
काल-विभाजन नहीं है इस ग्रन्थ में।

2. शिवसिंह सेंगर:
हिन्दी में लिखा गया पहला हिन्दी साहित्य का इतिहास - 'शिवसिंह सरोज' शीर्षक से। सन् 1878 में प्रकाशित।
अकारादि क्रम में  838 कवियों की दो हजार कविताओं के  उदाहरण।
★ इस ग्रन्थ में कवियों का जीवन-चरित्र भी दिया गया है।
★ इस ग्रन्थ में भी हिन्दी साहित्य का काल-विभाजन नहीं है।

3. सर जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन: जन्म- 7 जनवरी 1851, निधन- 9 मार्च 1941। इंडियन सिविल सर्विस के अधिकारी।
★ इनके प्रस्ताव पर ब्रिटश सरकार ने 1858 ई. में 'भारतीय भाषा सर्वेक्षण' (Linguistics Survey of India) की स्थापना की।
★ ' द मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान'। सन् 1889 ई. में।
★ अंग्रेजी भाषा में लिखा गया पहला हिन्दी साहित्य का इतिहास।
★ इसमें काल-क्रमानुसार 952 कवियों का परिचय।
★ इस ग्रन्थ में कवियों और काव्यधाराओं को पहली बार काल-क्रम में रखकर इसको इतिहास के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। किंतु यह इतिहास-ग्रन्थ से अधिक कालक्रमानुसार वृत्त-संग्रह है।

4. मिश्रबन्धु ( गणेश बिहारी मिश्र, श्याम बिहारी मिश्र तथा शुकदेव बिहारी मिश्र - तीन सगे भाइयों का संयुक्त नाम)।
★ 1913 ई. में 'मिश्रबन्धु विनोद' शीर्षक से प्रकाशित ग्रन्थ में हिन्दी साहित्य का इतिहास लिखने का प्रयास।
★ इसके तीन भागों में 3757 कवियों की रचनाओं का प्रस्तुत किया गया है।
★ इस ग्रन्थ में पहली बार काल-विभाजन का प्रयास।
 
5. रामचंद्र शुक्ल: जन्म- 11 अक्टूबर 1884, निधन- 2 फरवरी 1941
★ आचार्य रामचंद्र शुक्ल का 'हिन्दी साहित्य का इतिहास' 1929 ई. में पहली बार प्रकाशित हुआ।
★ इसके पहले 1928 में आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने 'हिन्दी शब्द सागर' की भूमिका के रूप में हिन्दी साहित्य का विकास लिखा था।
★ 'हिन्दी साहित्य का इतिहास' में उन्होंने वैज्ञानिक रूप से हिन्दी साहित्य का क्रमानुसार काल-विभाजन किया।

6. राम कुमार वर्मा: जन्म- 15 सितम्बर,1905ई., निधन- 5अक्टूबर,1990 ई.।
★ 'हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास' , प्रकाशित 1939 ई. में।
★ हिन्दी साहित्य के इतिहास का विशिष्ट काल-विभाजन।

7. हजारी प्रसाद द्विवेदी: जन्म- 19 अगस्त, 1907 ई.    निधन- 19 मई, 1979
★ 'हिन्दी साहित्य की भूमिका' का प्रकाशन पहली बार 1940 ई. में हुआ।
★ पुस्तक को दस अध्यायों में विभाजित किया गया है।
★ इस पुस्तक में हिंदी साहित्य के इतिहास को 'भारतीय चिंता का स्वाभाविक विकास' रूप में लिखा गया है।
                            ■■■■■■







Comments

Popular posts from this blog

नाथ-सम्प्रदाय और गुरु गोरखनाथ का साहित्य

स्नातक हिंदी प्रथम वर्ष प्रथम  परीक्षा की तैयारी नाथ सम्प्रदाय   गोरखनाथ     हिंदी साहित्य में नाथ सम्प्रदाय और                 गोरखनाथ  का योगदान                                                   'ग्यान सरीखा गुरु न मिल्या...' (ज्ञान के समान कोई और गुरु नहीं मिलता...)                                  -- गोरखनाथ नाथ साहित्य को प्रायः आदिकालीन  हिन्दी साहित्य  की पूर्व-पीठिका के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।  रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को 'आदिकाल' की अपेक्षा 'वीरगाथा काल' कहना कदाचित इसीलिए उचित समझा क्योंकि वे सिद्धों-नाथों की रचनाओं को 'साम्प्रदायिक' रचनाएं समझते थे। अपने 'हिंदी साहित्य का इतिहास' ...

सहकारिता या अधिकारिता?..

  #ncp_2025 :                राष्ट्रीय सहकारिता नीति, 2025                        एक-एक कर            सब हड़पने की नीति संयुक्त किसान मोर्चा, एसकेएम केंद्र की राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 का विरोध क्यों कर रहा है? कई किसान संगठनों का राष्ट्रीय गठबंधन, संयुक्त किसान मोर्चा, का दावा है कि एनसीपी 2025 संविधान के संघीय ढांचे के विरुद्ध है और कृषि में निगमों के पिछले दरवाजे से प्रवेश को सुगम बनाती है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में प्रस्तुत राष्ट्रीय सहकारिता नीति (एनसीपी) 2025 की किसान संघों ने तीखी आलोचना की है।  संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि यह नीति सहकारी समितियों पर नियंत्रण को केंद्रीकृत करने का प्रयास करके संविधान के संघीय ढांचे का उल्लंघन करती है, जो संवैधानिक रूप से राज्यों का अधिकार क्षेत्र है। इसके अलावा, एसकेएम का आरोप है कि एनसीपी 2025 में किसानों, श्रमिकों और हाशिए के समुदायों के अधिकारों और आजीविका ...

एक विद्रोही सन्यासी: धर्म का एक अलग चेहरा

               स्वामी सहजानंद सरस्वती:           एक संन्यासी किसान नेता               बहुतों को सुनकर अच्छा नहीं लगेगा और उनका अच्छा न लगना ही सही होगा!.. आज निठल्ले लोगों का एक बड़ा समूह साधुओं-संतों के रूप में पहचाना जाता है। इसलिए नहीं कि वे साधु-संत होते हैं, बल्कि इसलिए कि बिना कोई काम-धाम किए वे दुनिया का हर सुख भोगते हैं। वैसे तो जमाना ऐसा ही है कि बिना काम-धाम किए सुख भोगने वाले ही आज राजकाज के सर्वेसर्वा होते हैं। ऊपर से 18-18 घंटे रोज काम करने वाले माने जाते हैं। ऐशोआराम की तो पूछिए मत! दुनिया का सबसे महंगा कपड़ा, सबसे कीमती जहाज, सबसे बड़ा बंगला ऐसे ही निठल्ले लोगों से सुशोभित होता है पर मजाल क्या कि ऐसे लोगों के असली चरित्र पर टीका-टिप्पणी कीजिए! वो तो 'महान संत' आसाराम बापू जैसे एकाध की पोलपट्टी खुल गई वरना हर पढ़ा-लिखा और अनपढ़ वैसी ही दाढ़ी और वैसी ही गाड़ी के साथ-साथ वैसी ही भक्तमंडली के लिए आहें भरता है। किंतु, आज इन सबसे अलग एक ऐसे शख़्स की बात की जा रही है जिसका जन्मदिन महाशिवर...