Skip to main content

2000 के नोट पर लगी चिप का कमाल

                           चिप देखने से पहले

                    चिपकुओं को देखो!

दुनिया ही चिप और चिपकुओं की है!

या आप ही बताइए, बिना चिप-के कोई काम हुआ हो कभी?

चिप और चिपकुओं की ही माया है कि आज सबसे प्यारा, सबसे न्यारा 2000 का नोट बंद करना पड़ रहा है।

क्या करते दीदी और भइया पत्रकारों ने 2000 के नोट की चिप-की माया सार्वजनिक कर दी थी! सुना है बड़े साहब इन दोनों को 'देख लेंगे' की धमकी भी दे चुके हैं!

वैसे 2000 नोट की चिप से चिपकू लोग मानते हैं कि यह #नोटबन्दी भी पहले की ही तरह करामाती है। बल्कि यह तो और भी सूझबूझ का परिचायक है। एक तो इससे यह पता लग जाएगा कि 2000 नोट के कालेधनी लोग कहाँ-कहाँ कालापीला कर रहे हैं, दूसरे यह भी पता चल जाएगा कि 2000 नोट के नाम से जाना जाने वाला यह काला कारोबार अब कहाँ-कहाँ कमाल करने वाला है! जानकर लोग जानते हैं कि बड़े साहब ने ही छोटे साहब के कहने पर यह सब प्रपंच रचा है कि सारे काले-काले को पीले-पीले में कन्वर्ट कर दिया जाए।

खैर, जनता दुःखी है! आदत के मुताबिक़ वह इस नोट को भी सनातन मानकर इससे गहरा लगाव महसूस करने लगी थी और इसका गुलाबी रंग उसके दिल पर अब आरी की तरह चल रहा है। एक व्हाट्सऐपिए ने आज अपने दुःख को संतोष की चाशनी में डुबोकर कुछ यूँ व्यक्त किया~~

*अभी ना जाओ छोड़कर*
*कि दिल अभी भरा नहीं!*❤️

*2016 मे तो आये हो*🚗
*दिल में चिप लगाए हो*🎟️

*कभी तो कुछ कहा नहीं*🗣️
*कभी तो कुछ सुना नहीं!* 👤

*ये चिप का क्या कमाल है?*
*ये कौन सा धमाल है?*🤭

*काले धन तो हो नहीं?*😎
*कहीं बात मन की तो नहीं?*😓

*रहो यहीं रहो यहीं...*
*₹हो यहीं ₹हो यहीं!*😢

*नहीं नहीं नहीं नहीं...*
*नहीं नहीं नहीं नहीं!*☺️

*अभी ना जाओ छोड़कर*
*कि दिल अभी भरा नहीं!*❤️

अपने श्रद्धा-सुमन कुछ अन्य विरही लोगों ने इस यरह अर्पित किए~~

जन्म 08 नवम्बर 2016🎂
मृत्यु 30 सितम्बर 2023💐

खैर, कुछ चिप-विरोधी लोगों ने अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा:

★ नोटबंदी के फायदे गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था इससे भ्र्ष्टाचार, काला धन और आतंकवाद समाप्त हो जाएगा।उनके इस दावे का क्या हुआ? क्या प्रधानमंत्री इस बारे में मन की बात करना चाहेंगे?

 ★ नोटबंदी के दौरान बैंको की लाईन में लग कर 150 लोग मर गए,तनाव थकान और घबराहट से 15 बैंक कर्मियों की जान चली गयी,क्या प्रधानमंत्री इस बारे में मन की बात करना चाहेंगे?

★ गोदी पत्रकारों का दावा था 2000 के नोट में मोदी जी ने नैनो चिप लगवा दी है,जो सेटेलाइट से सिग्नल देती है क्या प्रधानमंत्री इस बारे में मन की बात करना चाहेंगे?

★ नोटबंदी से गरीब और मध्यमवर्ग परिवारों की सैकड़ों हज़ारों बेटियों की शादी में विध्न पड़ा,क्या प्रधानमंत्री इस बारे में मन की बात करना चाहेंगे?

★ नोटबंदी से दिहाड़ी मजदूर,ठेले,खोमचे रिक्शा वाले लाखों गरीबों को महीनों पेट भरना मुश्किल हो गया था,क्या प्रधानमंत्री इस बारे में मन की बात करना चाहेंगे?

★ एक गृहणी से लेकर बुजुर्ग,युवा,छात्र तक को घँटों घँटों बैंकों की लाइन में लगवा कर त्रस्त परेशान किया गया,क्या प्रधानमंत्री इस बारे में मन की बात करना चाहेंगे? 

   बहरहाल, चिप और चिपकुओं को इन विरोधियों को 'देशद्रोहियों' की संज्ञा देने में जो आनंद आता है, चिप-के रहने  से जो  प्रसाद मिलता है, उसके सामने इन बातों के कोई मायने नहीं हैं! वे घोषणा कर रहे हैं कि जल्दी ही चिप से जो रहस्योद्घाटन होगा वह सारे चिप-विरोधियों की बोलती बंद कर देगा!

                               ★★★★★★★


Comments

  1. Dr.Rajesh Kumar25 May 2023 at 03:26

    बिल्कुल सही कहा sir ये दुनिया में भूत चिप क्यू है

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी, ये हुज़ूरे आला का कमाल है!..

      Delete

Post a Comment