तो मास्टर हो तो... क्या मास्टरी ही करोगे? प्राथमिक/जूनियर विद्यालयों के अध्यापकों के ऊपर आजकल जैसे आफ़त आई हुई है! एक तरफ जनगणना चल रही है, दूसरी तरफ चुनाव के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगी है, तीसरी तरफ विद्यालय में बच्चों को पढ़ाना, उनका इम्तहान लेना है, रिज़ल्ट बनाना है। अगर अध्यापक महिला है तो झाड़ू-पोछा से लेकर नाश्ता-खाना बनाना, बरतन माँजना, सास-ससुर-पति-बच्चों सबके नखरे उठाना।...सब तरफ से दिमाग पर डंडा!..उफ़्फ़!. कभी अध्यापक को राष्ट्र-निर्माता कहा जाता था। समाज में उसका एक सम्मान था। विद्यालय में उसका काम बच्चों को पढ़ाना, उनके व्यक्तित्व का निर्माण करना और उन्हें बेहतर नागरिक बनाना था। लेकिन लगता है कि सरकारों ने इस बात को अब पुरानी बात, बेकार की बात मान लिया है। अब अध्यापक केवल अध्यापक नहीं रहा। वह जनगणना कर्मी है, चुनाव कर्मी है, बीएलओ है, सर्वेक्षक है, डाटा एंट्री ऑपरेटर है, मध्याह्न भोजन प्रबंधक है, परीक्षा नियंत्रक है, रिजल्ट निर्माता है और जरूरत पड़ने पर सरकारी य...
CONSCIOUSNESS!..NOT JUST DEGREE OR CERTIFICATE! शिक्षा का असली मतलब है -सीखना! सबसे सीखना!!.. शिक्षा भी सामाजिक-चेतना का एक हिस्सा है. बिना सामाजिक-चेतना के विकास के शैक्षिक-चेतना का विकास संभव नहीं!...इसलिए समाज में एक सही शैक्षिक-चेतना का विकास हो। सबको शिक्षा मिले, रोटी-रोज़गार मिले, इसके लिए जरूरी है कि ज्ञान और तर्क आधारित सामाजिक-चेतना का विकास हो. समाज के सभी वर्ग- छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान इससे लाभान्वित हों, शैक्षिक-चेतना ब्लॉग इसका प्रयास करेगा.