श्रीकृष्ण की भयमुक्ति-लीला कृष्ण-कथा आदिम किसानों के बीच अवतरित हुए एक ऐसे महामानव की कथा है जिसे हम 'परमात्मा की लीला' के रूप में जानते हैं। वस्तुतः यह ब्रज की धरती पर हुए कृषि-संस्कृति के एक अभिनव प्रयोग की कथा है, मानव की विकसित होती सोच की कथा है!.. ब्रजलोक में श्रीकृष्ण अब धीरे-धीरे बड़े हो रहे थे। ग्वाल-बालों के साथ वन-उपवन में घूमना, गायों को चराना, यमुना के तट पर खेलना और प्रकृति के सान्निध्य में समय बिताना उनकी दिनचर्या का अभिन्न अंग था। वे जितने चंचल और विनोदप्रिय थे, उतने ही संवेदनशील भी। अपने आसपास घटने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं को वे बहुत ध्यान से देखते और उनके कारणों को समझने का प्रयास करते थे। एक दिन वे अपने सखाओं के साथ यमुना के तट पर विचरण कर रहे थे। यमुना का जल दूर से अत्यंत आकर्षक दिखाई देता था, लेकिन उसके कुछ घाटों और किनारों की स्थिति देखकर कृष्ण का मन विचलित हो उठा। उन्होंने देखा कि जिस स्थान पर ब्रज की गोपियाँ प्रतिदिन जल भरने और स्नान करने आती थीं, वहाँ नदी का किनारा अत्यंत अव्यवस्थित हो चुका था। पानी के किनारे मोटी-मोटी काई जम गई थी। कहीं...
CONSCIOUSNESS!..NOT JUST DEGREE OR CERTIFICATE! शिक्षा का असली मतलब है -सीखना! सबसे सीखना!!.. शिक्षा भी सामाजिक-चेतना का एक हिस्सा है. बिना सामाजिक-चेतना के विकास के शैक्षिक-चेतना का विकास संभव नहीं!...इसलिए समाज में एक सही शैक्षिक-चेतना का विकास हो। सबको शिक्षा मिले, रोटी-रोज़गार मिले, इसके लिए जरूरी है कि ज्ञान और तर्क आधारित सामाजिक-चेतना का विकास हो. समाज के सभी वर्ग- छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान इससे लाभान्वित हों, शैक्षिक-चेतना ब्लॉग इसका प्रयास करेगा.