यूँ क्यों कहते हो... हैं घट-घटवासी राम? एक बार एक जिज्ञासु बालक ने अपने गुरु से पूछा, "गुरुदेव! आप कहते हैं कि भगवान सर्वशक्तिमान हैं और समस्त शक्तियों के स्रोत हैं। लेकिन भगवान दिखाई तो नहीं देते, फिर उनकी शक्ति का अनुभव कैसे किया जा सकता है?" गुरु ने मुस्कराकर उसे प्रातःकाल उगते हुए सूर्य की ओर देखने को कहा। उन्होंने पूछा, "बताओ, इस संसार में जीवन को बनाए रखने वाली ऊर्जा कहाँ से आती है?" बालक बोला, "सूर्य से!" गुरु ने फिर पूछा, "वृक्षों में हरियाली, फूलों में सुगंध, फलों में मिठास, नदियों में जल का प्रवाह, बादलों में वर्षा और जीवों के शरीर में जीवन की सक्रियता किसके कारण है?" बालक ने उत्तर दिया, "इन सबके पीछे प्रकृति की अलग-अलग शक्तियाँ काम करती हैं।" गुरु बोले, "ठीक कहा! लेकिन विचार करो, इन शक्तियों का मूल आधार क्या है? सूर्य स्वयं अपनी ऊर्जा कहाँ से प्राप्त करता है? पृथ्वी में गुरुत्वाकर्षण की शक्ति कहाँ से आती है? ब...
CONSCIOUSNESS!..NOT JUST DEGREE OR CERTIFICATE! शिक्षा का असली मतलब है -सीखना! सबसे सीखना!!.. शिक्षा भी सामाजिक-चेतना का एक हिस्सा है. बिना सामाजिक-चेतना के विकास के शैक्षिक-चेतना का विकास संभव नहीं!...इसलिए समाज में एक सही शैक्षिक-चेतना का विकास हो। सबको शिक्षा मिले, रोटी-रोज़गार मिले, इसके लिए जरूरी है कि ज्ञान और तर्क आधारित सामाजिक-चेतना का विकास हो. समाज के सभी वर्ग- छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान इससे लाभान्वित हों, शैक्षिक-चेतना ब्लॉग इसका प्रयास करेगा.