Skip to main content

आप ईमानदार हैं...

एक कविता और:

                            आप ईमानदार हैं..
अच्छी बात है 
आप ईमानदार हैं...
इसीलिए आपके ज़ुकाम में
अस्पताल में आपके
इक्कीस तीमारदार हैं!...

आपका धर्म ईमानदार है
आपकी जाति ईमानदार है
आपका गोत्र ईमानदार है
आपकी पाँति ईमानदार है!

ईमानदारी आपकी रगों में
दौड़ती है
जैसे खून के साथ दौड़ता है
हीमोग्लोबिन-
आपकी ईमानदारी कभी
भ्रष्ट नहीं होती है!...

हुज़ूर!
आप हत्याएँ भी
ईमानदारी से करवाते हैं,
हत्याओं को विरोधियों का
वध बताते हैं!...

                            ★★■★★

Comments