Skip to main content

गिरफ़्तार हो ब्रजभूषण शरण सिंह!

     चाल-चरित्र-चेहरा सब बेनक़ाब

                            फिर भी..

★ महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी हो : नारी चेतना मंच

★ जब महिला पहलवानों को न्याय नहीं तो आम महिलाओं को कैसे मिलता होगा न्याय ?


रीवा, मध्यप्रदेश। दिल्ली के जंतर मंतर में महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग को लेकर धरना दे रखा है । आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में नारी चेतना मंच की नेत्री डॉ श्रद्धा सिंह एवं श्वेता पांडे ने कहा है कि यह अत्यंत गंभीर यौन शोषण का आपराधिक मामला है जिस पर तत्काल गिरफ्तारी के साथ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिए। यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीते बृजभूषण शरण सिंह कुल 6 बार के सांसद हैं. वह पिछले 11 साल से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने बैठे हैं। वह खुद को 'शक्तिशाली' कहते हैं। बृजभूषण के बेटे प्रतीक भूषण भी पिछले दो बार से गोंडा सदर से विधायक चुने जा रहे हैं। उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह भी वर्तमान में गोंडा जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दूसरी पार्टियों के नेताओं पर राजनीति में परिवारवाद का आरोप लगाया जाता है वहीं देखने को मिलता है कि खुद भाजपा नेतागण इस आरोप से अछूते नहीं है और उक्त भाजपा सांसद की पत्नी और बेटे महत्वपूर्ण पदों पर बने हुए हैं। कुल मिलाकर बृजभूषण शरण सिंह पूरी तरह से एक बाहुबली छवि वाले नेता हैं. 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए भरे गए हलफनामे के मुताबिक बृजभूषण सिंह के खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास और दंगा समेत कुछ अन्य बड़े आरोप भी हैं।

नारी चेतना मंच की वरिष्ठ नेत्रियों ने कहा कि देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाली भारतीय महिला पहलवानों के यौन शोषण का मामला काफी गंभीर है। आरोप तो यह है कि बड़ी संख्या में महिला पहलवानों का यौन शोषण हुआ है। उनके द्वारा लंबे समय से इसकी शिकायत की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई बल्कि धमकी दी जा रही है। इधर सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मामले की एफ आई आर दर्ज करने को कहा है लेकिन अभी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। नारी चेतना मंच ने कहा कि जिस व्यक्ति को आसाराम बापू की तरह जेल में होना चाहिए वह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर बरकरार रहते हुए भाजपा सांसद भी है। यह काफी चिंताजनक बात है कि जब महिला पहलवानों के मामले की सही सुनवाई नहीं हो रही है तो आम महिलाओं को ऐसे मामले में न्याय कैसे मिलता होगा।

                          ★★★★★★★

Comments

  1. पूर्वाग्रह से ग्रसित व्यक्ति ना तो सत्य को कभी समझ सकता है ना आत्मसात कर सकता है और ना ही प्रकाशित कर सकता है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये अमीर, वो गरीब!

          नागपुर जंक्शन!..  यह दृश्य नागपुर जंक्शन के बाहरी क्षेत्र का है! दो व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। दोनों की स्थिति यहाँ एक जैसी दिख रही है- मनुष्य की आदिम स्थिति! यह स्थान यानी नागपुर आरएसएस- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजधानी या कहिए हेड क्वार्टर है!..यह डॉ भीमराव आंबेडकर की दीक्षाभूमि भी है। अम्बेडकरवादियों की प्रेरणा-भूमि!  दो विचारधाराओं, दो तरह के संघर्षों की प्रयोग-दीक्षा का चर्चित स्थान!..एक विचारधारा पूँजीपतियों का पक्षपोषण करती है तो दूसरी समतामूलक समाज का पक्षपोषण करती है। यहाँ दो व्यक्तियों को एक स्थान पर एक जैसा बन जाने का दृश्य कुछ विचित्र लगता है। दोनों का शरीर बहुत कुछ अलग लगता है। कपड़े-लत्ते अलग, रहन-सहन का ढंग अलग। इन दोनों को आज़ादी के बाद से किसने कितना अलग बनाया, आपके विचारने के लिए है। कैसे एक अमीर बना और कैसे दूसरा गरीब, यह सोचना भी चाहिए आपको। यहाँ यह भी सोचने की बात है कि अमीर वर्ग, एक पूँजीवादी विचारधारा दूसरे गरीबवर्ग, शोषित की मेहनत को अपने मुनाफ़े के लिए इस्तेमाल करती है तो भी अन्ततः उसे क्या हासिल होता है?.....

नाथ-सम्प्रदाय और गुरु गोरखनाथ का साहित्य

स्नातक हिंदी प्रथम वर्ष प्रथम सत्र परीक्षा की तैयारी नाथ सम्प्रदाय   गोरखनाथ         हिंदी साहित्य में नाथ सम्प्रदाय और             गोरखनाथ  का योगदान                                                     चित्र साभार: exoticindiaart.com 'ग्यान सरीखा गुरु न मिल्या...' (ज्ञान के समान कोई और गुरु नहीं मिलता...)                                  -- गोरखनाथ नाथ साहित्य को प्रायः आदिकालीन  हिन्दी साहित्य  की पूर्व-पीठिका के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।  रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को 'आदिकाल' की अपेक्षा 'वीरगाथा काल' कहना कदाचित इसीलिए उचित समझा क्योंकि वे सिद्धों-नाथों की रचनाओं को 'साम्प्रदायिक' रचनाएं समझत...

अवधी-कविता: पाती लिखा...

                                स्वस्ती सिरी जोग उपमा...                                         पाती लिखा...                                            - आद्या प्रसाद 'उन्मत्त' श्री पत्री लिखा इहाँ से जेठू रामलाल ननघुट्टू कै, अब्दुल बेहना गंगा पासी, चनिका कहार झिरकुट्टू कै। सब जन कै पहुँचै राम राम, तोहरी माई कै असिरबाद, छोटकउना 'दादा' कहइ लाग, बड़कवा करै दिन भै इयाद। सब इहाँ कुसल मंगल बाटै, हम तोहरिन कुसल मनाई थै, तुलसी मइया के चउरा पै, सँझवाती रोज जराई थै। आगे कै मालूम होइ हाल, सब जने गाँव घर खुसी अहैं, घेर्राऊ छुट्टी आइ अहैं, तोहरिन खातिर सब दुखी अहैं। गइया धनाइ गै जगतू कै, बड़कई भैंसि तलियानि अहै। बछिया मरि गै खुरपका रहा, ओसर भुवरई बियानि अहै। कइसे पठई नाही तौ, नैनू से...