Skip to main content

Posts

आपका क्या विचार है?

  विचार-विमर्श: फ्रांसीसी क्रांति,  1857 की क्रांति,  रूसी क्रांति, चीनी क्रांति से भी बड़ी क्रांति कोई थी क्या? सोचिए और जवाब दीजिए इस विचार-विमर्श में~~                 विश्व की सबसे बड़ी क्रांति!..                                         -- दिनेश सिंघ एलएल.एम.                                        नई दिल्ली, मो.9977300997 विश्व का इतिहास यूं तो तमाम क्रांतियों और कुर्बानियों से भरा पड़ा है। लेकिन दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंघ साहेब जी की खालसा क्रांति विश्व की सबसे बड़ी क्रांति है और दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंघ साहेब जी की कुर्बानी विश्व की सबसे बड़ी कुर्बानी है। गुरु साहिबान की क्रांति मानवता, समानता और भाईचारे पर आधारित है।  ब्राह्मण बैरी की अमानवीय व्यवस्था में जिन लोगों को जानवर से भी बदतर समझा जाता था गुरु साहिबान ने उनको अप...

पुरानी पेंशन देने से क्यों कतरा रही सरकार?!

  सेवा में,          माननीय श्री नरेन्द्र मोदीजी          प्रधानमंत्री (भारत सरकार)              एवं         माननीय आदित्यनाथ योगी जी,              मुख्यमंत्री {उत्तर प्रदेश}  महोदय,             हालांकि यह शिकायत आप सबसे ही है पर शिकायत करें तो किससे करें?  पता नही किस आधार पर हम सारे कर्मचारियों की 2004 से पेंशन खत्म कर दी। आपको यह तो पता ही होगा कि शुरू में सांसदों और विधायकों को केवल भत्ते मिलते थे, बाद में आप लोगों ने संविधान संशोधन द्वारा खुद की पेंशन भी जारी कर ली। आप सबने समाजसेवा के नाम पर राजनीति में प्रवेश किया था कि जन, समाज, क्षेत्र और देश का विकास करेंगे जबकि सफल होने पर खुद के लिए तनख्वाह, भत्ते, पेंशन आदि सारी सुविधाएं जुटा ली... अधिकार का ऐसा दुरुपयोग कोई आप लोगों से सीखे। क्या आप बता सकते हैं कि आप जैसे ही अन्य समाजसेवी गाँव के प्रधानों, बीडीसी मेम्बरों, जिला पंचायतों, व्लॉक प्रमुखों आदि...

CUET-2023 result answerkey here

         CUET #DateSheet #Answerkey #result Here सीयूइटी #cuet #answerkey अब वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर आ चुका है! जो विद्यार्थी बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं, उन्हें अब अपनी #उत्तरकुंजी देखकर पूरे #परीक्षापरिणाम के लिए तैयारी करें।   ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) ने गत 14 मई, 2023, सोमवार को विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रवेश हेतु आवश्यक परीक्षा की प्रारम्भिक तिथियां घोषित कर परीक्षा करवाई थी! इसके बाद से ही #students को इसके परिणाम का इंतज़ार था। Subject: Intimation of Examination City for Common University Entrance Test [CUET (UG) - 2023] for examination scheduled on 21, 22, 23, and 24 May 2023 – Reg. National Testing Agency is conducting Common University Entrance Test [CUET (UG)] - 2023 from 21May 2023 onwards at various examination Centres located in different cities across India and abroad in Computer Based Test (CBT) mode for about 14,99,778 candidates.  CUET (UG) is providing a single window opp...

हुज़ूर, आपके नीचे से जमीन खिसक रही है!..

              उत्तरप्रदेश: जीत कि हार?.. #कर्नाटक में हार से तिलमिलाए भाजपा-भक्त अब मोदी-मोदी का नारा न लगा उत्तरप्रदेश-उत्तरप्रदेश कह रहे हैं। वे योगी के बुलडोज़र-राज को तो रामराज्य का आदर्श मान ही रहे हैं, अपने 'अगले प्रधानमंत्री' को अभी भी करिश्माई कह रहे हैं। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों को वे इसके उदाहरण के रूप में पेश कर रहे हैं। यह सही है कि सपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद सहित सभी राजनीतिक दल महापौर या मेयर की 17 में से एक भी सीट नहीं जीत पाए। यह सीबीआई, ईडी, बुलडोज़र का खौफ़ हो  अथवा जनता के जातिवाद या मूढ़ता के प्रति उनका अटूट भरोसा, बाकी राजनीतिक दलों ने कोई विशेष कोशिश भी नहीं की। शहरों के मेयर पद-लोलुप पूंजीपतियों का गणित भी इन राजनीतिक दलों की अपेक्षा 'चुप बैठो' की रणनीति को अपने लिए बेहतर मानता रहा है। इसलिए विपक्ष के कुछ महत्त्वाकांक्षी व्यक्तियों को छोड़ महापौर के चुनाव को इन दलों ने गम्भीरता से नहीं लड़ा। वैसे भी उन्हें पता था कि राज्य में भाजपा सरकार के रहते अन्य किसी दल के मेयर को काम करना बहुत मुश्किल होता है, वह उनके 'मन-मुताबिक' का...

जय बजरंगबली, तोड़ दी घमण्ड की नली

                       जय बजरंगबली!         तोड़ दी घमंड की नली!! बड़ी कृपा करी गणराज!... रक्खा अपने सर पे ताज!!  ऐसा लगता है जैसे 'कर्नाटक वाले हनुमानजी,  निजी करण, मंदी, महंगाई, बेरोजगारी, और सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री के साथ ,  चाइना विस्तार को लेकर काफी दुखी हैं।  हनुमान जी को वैसे भी , घमंड पूर्वक ऊंची ऊंची फेंकने वालों से बहुत प्रॉब्लम है! फिलहाल कर्नाटक ने साबित कर दिया कि , *नाटक ,नौटंकी, तमाशा, उछल कूद , उम्दा उम्दा कपड़ा लत्ता 'झूठे वादे' पुरानी आदतें.....* "दीदी ओ दीदी" .... सोनार बांग्ला के बाद.... ,  *कर्नाटक को नंबर 1 देख कर खुशी हो रही है*! यह 'पप्पू' की जीत है या प्रियंका की कि दिल पर हथौड़े भरा महंगाई की चोट सहने वाली जनता की ?  या महिला पहलवानों का दर्द .... जिसका गुस्सा कर्नाटक में....  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के रूप में फूट पड़ा हो। *सतपाल मलिक ने पुलवामा के 42 जवानों की शहादत का बयान भी इसी बुरे मौके पर दिया*!  जब कर्नाटक में उस्ताद जी का बतरस जादू...

कठमुल्लों से सावधान: आप कहाँ जाएंगे?

                वे  धर्म के नाम पर ही नहीं               जाति के नाम पर भी              आपको लड़ाएंगे,           मारकाट करवाएंगे!                                                  प्रस्तुति: सुनील कटियार आप किधर जाएंगे? मैहर और मुल्क में अगला नम्बर किसका? मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक प्रसिद्ध मन्दिर है। इसे  शारदा देवी के मन्दिर के नाम से जाना जाता है। कुछ समय पहले मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्राणी, उषा सिंह ठाकुर के हुकुम पर मप्र सरकार की इस विभाग की उपसचिव पुष्पा कुलश्रेष्ठ ने आदेश जारी किया कि इस मंदिर के  स्टाफ में जितने भी मुस्लिम कर्मचारी हैं, उन्हें तत्काल वहां से हटाया जाये। इस आदेश में सतना कलेक्टर को साफ़-साफ़ निर्देशित किया गया कि वह अगले तीन दिन में इस आदेश पर अमल सुनिश्चित करे। बताते...

गिरफ़्तार हो ब्रजभूषण शरण सिंह!

      चाल-चरित्र-चेहरा सब बेनक़ाब                              फिर भी.. ★ महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी हो : नारी चेतना मंच ★ जब महिला पहलवानों को न्याय नहीं तो आम महिलाओं को कैसे मिलता होगा न्याय ? रीवा, मध्यप्रदेश। दिल्ली के जंतर मंतर में महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग को लेकर धरना दे रखा है । आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में नारी चेतना मंच की नेत्री डॉ श्रद्धा सिंह एवं श्वेता पांडे ने कहा है कि यह अत्यंत गंभीर यौन शोषण का आपराधिक मामला है जिस पर तत्काल गिरफ्तारी के साथ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिए। यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीते बृजभूषण शरण सिंह कुल 6 बार के सांसद हैं. वह पिछले 11 साल से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने बैठे हैं। वह खुद को 'शक्तिशाली' कहते ...