Skip to main content

अगला मन्दिर आपके मोहल्ले में...

      बैंक जाएँ, चाहे सारी दुनिया

         भक्त कहें बस मन्दिर-मन्दिर! 

   ऐसे ही नहीं गुलाम बना था देश!        


मुद्रास्फीति 8% है, और बचत पर बैंक की ब्याज दर 4.8%

याने घर मे रखने पर पैसा 8% की दर से घटेगा। बैंक में रखो तो 3.2% की दर से घटेगा (8 - 4.8 = 3.2)

अब आप मजबूर हैं, बचत का पैसा शेयर मार्केट में को। No other option! 

शेयर का पैसा कंपनी को जाएगा। डूब गई, तो सारा पैसा गया। 🤷‍♂️

उधर बैंक ने जो जमा आपसे ली है, वह भी लोन बनकर कम्पनी को जाएगा। 

अब दिवालिया कानून जो मोदी की सरकार ने बनाया है, वो कहता है कि कम्पनी के मालिकान, कम्पनी डूबने पर सिर्फ उतने पैसे की देनदारी को मजबूर होगा, जितना कि उसकी शेयर कैपिटल है।

 🤔

इसे ऐसे समझें - 

मालिक की 100 करोड़ की शेयर कैपिटल है। 1000 करोड़ आपकी बचत का शेयर मार्किट से उठा लिया। 5000 करोड़ बैंक से आपके पैसे से लोन उठा लिया। लेकिन कम्पनी उसकी देनदारी 100 करोड़ ही रहेगी। 

याने देशवासियों को लूटकर खा जाने की आजादी नया राष्ट्रवाद है। 😏

इसी तरह बैंक डिपाजिट गारंटी स्कीम याने बैंक डूबने की स्थिति में आपको 5 लाख वापस मिलने की गारंटी को समझिए। 

5 लाख तक के डिपॉजिट आपको इंश्योरेंस कम्पनी देगी, बाकी खत्म। अगर सरकार इन बैंकों की मालिक रहे, तो ही जवाबदेही रहेगी! 

बैंक ही प्राइवेट कर दो, तो वह समस्या भी खत्म। 🤷‍♂️😊

कहते हैं यह मोदी सरकार तो भ्रस्टाचारी नहीं है? 

तो बड़ा आश्चर्य यह कि इतने विशालकाय "मनी हेस्ट" का रास्ता किसलिए साफ कर रही है?

कोई और पार्टी, या सरकार ... बिजनेसमैन के लिए इतना कर देती, तो 50 साल तक उसे चुनाव चंदे के लिए भटकना न पड़ता। 

राशन दुकान, थाने से वसूली, व्यापारी से कमीशन, अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग जैसी चिन्दी चोरी से फंड जुटाने की जरूरत नहीं होती। जिसके लिए काँग्रेस सरकार को बदनाम किया जाता है। 

ऐसी पार्टी को पैसे की कमी न होती। हर जिले में करोड़ों का ऑफिस होता, दिल्ली में अट्टालिका होती। 

गली गली में पेड कार्यकर्ता होते, मजबूत संगठन होता, रोज प्रशिक्षण होते। 

झंडे, पोस्टर बैनर से देश अटा रहता, करोड़ों की रैलियां और आयोजन होते।

पर यह मोदी सरकार, ये पार्टी तो ईमानदार है, महान देशभक्त है, मितव्ययी है। फिर ऐसा क्यों कर रही है? 🙄

सच्ची राष्ट्रवादी है शायद। 😆

राष्ट्रवाद की गुलाबी जमीन के नीचे, तेजाबी अर्थशास्त्र होता है। हम गुलाब से तेजाब की ओर फिसल चुके। रुकने की कोई वजह, कोई मौका नहीं है!  

खैर। सन्देश यह है कि खर्च कीजिए। बचत करने की जरूरत नहीं। वो 8% की दर से डूबेगा, या 3.2% की दर से डूबेगा, या झटके से डूबेगा। 

कुल मिला कर आपकी बचत का डूबना तय है। बाकी 5 किलो आटा मिलना भी तय है।  😅😅

अजगर करे न चाकरी, पँछी करे न काम।

योगी मोदी कह गए, सबके दाता राम।।

इसलिए राम का नाम जपिये, मस्त रहिये। अगला मन्दिर आपके मोहल्ले में बनेगा। जय श्री राम~!

😂😂😂🤦‍♂️

★ Whatsapp पर गप्पे ही नहीं आतीं, संदेश भी आते हैं! ★

Comments

  1. Jo jitna bada bhrashtachari, wo sabse bada desh bhakt.

    ReplyDelete
    Replies
    1. सही कह रहे हैं!...भ्रष्टाचार को सत्ता का पर्याय बना दिया गया है और सत्ता का पर्याय देशभक्ति को। अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है यह!

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुर्गों ने जब बाँग देना छोड़ दिया..

                मत बनिए मुर्गा-मुर्गी! एक आदमी एक मुर्गा खरीद कर लाया।.. एक दिन वह मुर्गे को मारना चाहता था, इसलिए उस ने मुर्गे को मारने का बहाना सोचा और मुर्गे से कहा, "तुम कल से बाँग नहीं दोगे, नहीं तो मै तुम्हें मार डालूँगा।"  मुर्गे ने कहा, "ठीक है, सर, जो भी आप चाहते हैं, वैसा ही होगा !" सुबह , जैसे ही मुर्गे के बाँग का समय हुआ, मालिक ने देखा कि मुर्गा बाँग नहीं दे रहा है, लेकिन हमेशा की तरह, अपने पंख फड़फड़ा रहा है।  मालिक ने अगला आदेश जारी किया कि कल से तुम अपने पंख भी नहीं फड़फड़ाओगे, नहीं तो मैं वध कर दूँगा।  अगली सुबह, बाँग के समय, मुर्गे ने आज्ञा का पालन करते हुए अपने पंख नहीं फड़फड़ाए, लेकिन आदत से, मजबूर था, अपनी गर्दन को लंबा किया और उसे उठाया।  मालिक ने परेशान होकर अगला आदेश जारी कर दिया कि कल से गर्दन भी नहीं हिलनी चाहिए। अगले दिन मुर्गा चुपचाप मुर्गी बनकर सहमा रहा और कुछ नहीं किया।  मालिक ने सोचा ये तो बात नहीं बनी, इस बार मालिक ने भी कुछ ऐसा सोचा जो वास्तव में मुर्गे के लिए नामुमकिन था। मालिक ने कहा कि कल...

ये अमीर, वो गरीब!

          नागपुर जंक्शन!..  यह दृश्य नागपुर जंक्शन के बाहरी क्षेत्र का है! दो व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। दोनों की स्थिति यहाँ एक जैसी दिख रही है- मनुष्य की आदिम स्थिति! यह स्थान यानी नागपुर आरएसएस- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजधानी या कहिए हेड क्वार्टर है!..यह डॉ भीमराव आंबेडकर की दीक्षाभूमि भी है। अम्बेडकरवादियों की प्रेरणा-भूमि!  दो विचारधाराओं, दो तरह के संघर्षों की प्रयोग-दीक्षा का चर्चित स्थान!..एक विचारधारा पूँजीपतियों का पक्षपोषण करती है तो दूसरी समतामूलक समाज का पक्षपोषण करती है। यहाँ दो व्यक्तियों को एक स्थान पर एक जैसा बन जाने का दृश्य कुछ विचित्र लगता है। दोनों का शरीर बहुत कुछ अलग लगता है। कपड़े-लत्ते अलग, रहन-सहन का ढंग अलग। इन दोनों को आज़ादी के बाद से किसने कितना अलग बनाया, आपके विचारने के लिए है। कैसे एक अमीर बना और कैसे दूसरा गरीब, यह सोचना भी चाहिए आपको। यहाँ यह भी सोचने की बात है कि अमीर वर्ग, एक पूँजीवादी विचारधारा दूसरे गरीबवर्ग, शोषित की मेहनत को अपने मुनाफ़े के लिए इस्तेमाल करती है तो भी अन्ततः उसे क्या हासिल होता है?.....

जमीन ज़िंदगी है हमारी!..

                अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में              भूमि-अधिग्रहण                         ~ अशोक प्रकाश, अलीगढ़ शुरुआत: पत्रांक: 7313/भू-अर्जन/2023-24, दिनांक 19/05/2023 के आधार पर कार्यालय अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नाम से 'आवासीय/व्यावसायिक टाउनशिप विकसित' किए जाने के लिए एक 'सार्वजनिक सूचना' अलीगढ़ के स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई। इसमें सम्बंधित भू-धारकों से शासनादेश संख्या- 385/8-3-16-309 विविध/ 15 आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3 दिनांक 21-03-2016 के अनुसार 'आपसी सहमति' के आधार पर रुस्तमपुर अखन, अहमदाबाद, जतनपुर चिकावटी, अटलपुर, मुसेपुर करीब जिरोली, जिरोली डोर, ल्हौसरा विसावन आदि 7 गाँवों की सम्बंधित काश्तकारों की निजी भूमि/गाटा संख्याओं की भूमि का क्रय/अर्जन किया जाना 'प्रस्तावित' किया गया।  सब्ज़बाग़: इस सार्वजनिक सूचना के पश्चात प्रभावित ...