Skip to main content

क्या सचमुच गड्ढे में जा रहा है समाज?

                   बुरा बनता समाज

                           कारण क्या हैं?                                                       


                                               - विजय कुमार शर्मा

क्या और भी बुरा बन रहा है समाज? - अक्सर ही यह सवाल आज हर व्यक्ति के मन में उठता है! अधिकांश लोगों का मन इसका एक ही उत्तर भी देता है- 'निश्चय ही!' क्यों? वही मन फिर उत्तर देता है- हमारा भारतीय समाज बदल ही नहीं रहा है बल्कि यह बहुत तेज गति से बदल रहा है।

सन् 1990 के बाद समाज के बदलाव ने तेज गति पकड़ ली। यह दौर था नयी-नयी नीतियों के आगमन का, यह दौर था एलपीजी यानी लिबरलाइजेशन, प्राइवेटाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन के आगमन का। इस दौर में केन्द्रीय सत्ता पर कांग्रेस का शासन था। इस दौर के प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी. इन्होंने नई अर्थ नीति, नई उद्योग नीति लागू की। इसी प्रक्रिया को अगले प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई  ने परिवर्धित-परिमार्जित करके आगे बढ़ाया। आज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। इसका प्रभाव हमारे जन-जीवन के, हमारे समाज के हर आयाम पर पड़ रहा है। आज हम इसकी परिणति झेल रहे हैं। इसकी मार झेल रहे हैं।

        दरअसल हमारे भारतीय समाज और भारतीय राजसत्ता की चारित्रिक विशेषताएं अलग-अलग हैं। हमारा समाज सामंती पिछड़ेपन का शिकार रहा है और आज भी यह पिछड़ापन चतुर्दिक विद्यमान है. यह समाज वर्ग-अन्तर्विरोधी होने के साथ-साथ जाति-अन्तर्विरोधी भी रहा है। परन्तु इसके बावजूद इस पिछड़े समाज में थोड़ा-बहुत सामाजिक समरसता भी देखी जाती रही है। यदि इसमें वर्ग-संघर्ष सहित जाति- संघर्ष चला होता तो यह कभी का खत्म हो गया होता। यहाँ के हिंदुओं की सभी जातियों के बीच पारस्परिक पारिवारिक संबोधन (बाबा-अम्मा, काका-काकी, ताऊ-ताई, चाचा-चाची, दादा-दादी आदि) के गुण पाये जाते हैं। इस एकमात्र विशेषता ने न केवल जाति को, न केवल वर्ण को बल्कि हिन्दू धर्म को भी अब तक अक्षुण्ण बनाए रखा है। चूंकि भारत की जनसंख्या में हिन्दुओं का हिस्सा लगभग 75 प्रतिशत है, इसीलिए यहां सभी जातियों और वर्णों के बीच भाईचारे की हल्की परम्परा भी रही है। और यही परम्परा विकसित होकर सभी धर्मो के साथ इसे जोड़ती रही है।

     यही परंपरा इस समाज की समरसता का मूल कारक रही है। परन्तु ऐसा कहने का मतलब यह नहीं है कि यहाँ के सभी धर्म, सभी वर्ण और सभी जातियों के बीच खूनी संघर्ष नहीं रहा है। यहां भीषण लड़ाइयां हुई हैं। अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए सभी शोषित जनों ने इसका सामना किया है और अपने को बचाए रखा है। तभी यहाँ अनेक धर्मों, अनेक वर्णों और अनगिनत जातियों का अस्तित्व बना हुआ है। दूसरी तरफ भारतीय राजसत्ता यानी हमारा शासक वर्ग हमारे भारतीय समाज की चारित्रिक विशेषताओं को आत्मसात करते हुए कुछ विशिष्ट चारित्रिक विशेषताओं भी पाले हुए है। यह व्यवस्था कुछ -कुछ  सामन्ती, जिसकी भावनाएं ब्राह्मणवादी हैं यानी सवर्ण हिंदूवादी हैं, तथा जो ऊपर-ऊपर से धर्म-निरपेक्ष परन्तु  अन्तर्वस्तु में सर्वधर्म समभाव ‌का आडम्बर ओढ़े रखती है। किन्तु सार रूप में यह हिंदूधर्म-सापेक्ष और सवर्ण हिन्दू सापेक्ष है। इसके अलावा इसके सभी प्रतिनिधि चाहें वे विधानसभा के हों या  संसद सभा के सभी हिंदू धर्म सापेक्ष है और वे सभी धर्मों की सामंती शक्तियों को अपना प्रतिनिधि बनाते हैं। साथ ही वे देशी-विदेशी कारपोरेट घरानों के पार्टनर भी हैं। 

        इस तरह यह समाज व्यवस्था पूरी तरह राजसत्ता की अंग है। ऐसे में इस सामंती चरित्र वाले समाज को पूंजीवादी राह पर अग्रसर करने वाले लोग शासन कर रहे हैं और संपूर्ण देश की इस दौर का युवा पीढ़ी के उत्पादन का अतिरिक्त मूल्य को वे स्वयं हड़प जा रहे हैं। साथ ही इसे अपने मित्रों को उपहार स्वरूप भी भेंट कर रहे हैं। बदले में वह उनसे पार्टी फंड यानी मित्र-दक्षिणा भी प्राप्त कर रहे हैं। इस दौर की युवा पीढ़ी खासकर मध्यवर्ग की युवा पीढ़ी पूंजीवाद के कर्म वाहक बन गए हैं। आज की युवा पीढ़ी का आर्थिक सांस्कृतिक राजनीतिक और यौन संबंध पूर्व की पीढ़ी से इतर है। वह अलग धरातल पर खड़ा है। लिहाजा पूर्व पीढ़ी से उसका अलगाव है। वह अपने किसी भी निर्णय में अपने पूर्व के लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने में एक इच्छा नहीं जाहिर करता। परिणामस्वरूप अलगाव भरी सोसाइटी और एक नए किस्म की सोसाइटी का जन्म हो रहा है। जबकि शासक वर्ग का समूचा तंत्र ब्यूरोक्रेट या नई नौकरशाही का चरित्र अपना चुका है, हमारा समाज अपने पिछड़ेपन के चलते न तो वैसा बन पा रहा है, न कुछ प्रगतिशील नया बनाने में सक्षम हो रहा है। यह अंतर्विरोध एक विकृत समाज की रचना कर रहा है। यह विकृत समाज बुरा से बुरा नहीं तो और क्या होगा!

                             ★★★★★★

Comments

  1. वाकई में नया जमाना आ गया है मूल्य और व्यक्ति को चेतना खतम होते जा रहे है

    ReplyDelete
    Replies
    1. ठीक कह रहे हैं राजेशजी!..पूँजीवाद अपने फ़ायदे के लिए यह जमाना बड़ी तेजी से ला रहा है!...

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ये अमीर, वो गरीब!

          नागपुर जंक्शन!..  यह दृश्य नागपुर जंक्शन के बाहरी क्षेत्र का है! दो व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। दोनों की स्थिति यहाँ एक जैसी दिख रही है- मनुष्य की आदिम स्थिति! यह स्थान यानी नागपुर आरएसएस- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजधानी या कहिए हेड क्वार्टर है!..यह डॉ भीमराव आंबेडकर की दीक्षाभूमि भी है। अम्बेडकरवादियों की प्रेरणा-भूमि!  दो विचारधाराओं, दो तरह के संघर्षों की प्रयोग-दीक्षा का चर्चित स्थान!..एक विचारधारा पूँजीपतियों का पक्षपोषण करती है तो दूसरी समतामूलक समाज का पक्षपोषण करती है। यहाँ दो व्यक्तियों को एक स्थान पर एक जैसा बन जाने का दृश्य कुछ विचित्र लगता है। दोनों का शरीर बहुत कुछ अलग लगता है। कपड़े-लत्ते अलग, रहन-सहन का ढंग अलग। इन दोनों को आज़ादी के बाद से किसने कितना अलग बनाया, आपके विचारने के लिए है। कैसे एक अमीर बना और कैसे दूसरा गरीब, यह सोचना भी चाहिए आपको। यहाँ यह भी सोचने की बात है कि अमीर वर्ग, एक पूँजीवादी विचारधारा दूसरे गरीबवर्ग, शोषित की मेहनत को अपने मुनाफ़े के लिए इस्तेमाल करती है तो भी अन्ततः उसे क्या हासिल होता है?.....

नाथ-सम्प्रदाय और गुरु गोरखनाथ का साहित्य

स्नातक हिंदी प्रथम वर्ष प्रथम सत्र परीक्षा की तैयारी नाथ सम्प्रदाय   गोरखनाथ         हिंदी साहित्य में नाथ सम्प्रदाय और             गोरखनाथ  का योगदान                                                     चित्र साभार: exoticindiaart.com 'ग्यान सरीखा गुरु न मिल्या...' (ज्ञान के समान कोई और गुरु नहीं मिलता...)                                  -- गोरखनाथ नाथ साहित्य को प्रायः आदिकालीन  हिन्दी साहित्य  की पूर्व-पीठिका के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।  रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को 'आदिकाल' की अपेक्षा 'वीरगाथा काल' कहना कदाचित इसीलिए उचित समझा क्योंकि वे सिद्धों-नाथों की रचनाओं को 'साम्प्रदायिक' रचनाएं समझत...

अवधी-कविता: पाती लिखा...

                                स्वस्ती सिरी जोग उपमा...                                         पाती लिखा...                                            - आद्या प्रसाद 'उन्मत्त' श्री पत्री लिखा इहाँ से जेठू रामलाल ननघुट्टू कै, अब्दुल बेहना गंगा पासी, चनिका कहार झिरकुट्टू कै। सब जन कै पहुँचै राम राम, तोहरी माई कै असिरबाद, छोटकउना 'दादा' कहइ लाग, बड़कवा करै दिन भै इयाद। सब इहाँ कुसल मंगल बाटै, हम तोहरिन कुसल मनाई थै, तुलसी मइया के चउरा पै, सँझवाती रोज जराई थै। आगे कै मालूम होइ हाल, सब जने गाँव घर खुसी अहैं, घेर्राऊ छुट्टी आइ अहैं, तोहरिन खातिर सब दुखी अहैं। गइया धनाइ गै जगतू कै, बड़कई भैंसि तलियानि अहै। बछिया मरि गै खुरपका रहा, ओसर भुवरई बियानि अहै। कइसे पठई नाही तौ, नैनू से...