Skip to main content

अब गाँधीवादी भी नहीं सुरक्षित

                     गाँधीवादी संस्थानों को 

            हड़पने के खिलाफ सम्मेलन

गांधी संस्थानों एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ प्रतिरोध सम्मेलन सम्पन्न

वाराणसी, 05 जून 2023। संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर 4-5 जून 2023 को राजघाट परिसर में आयोजित प्रतिरोध सम्मेलन सम्पन्न हो गया। सम्मेलन में विभिन्न प्रस्तावों को पारित करते हुए यह घोषणा की गयी कि जब तक सर्व सेवा संघ की जमीन एवं गांधी विद्या संस्थान के भवनों को कब्जा मुक्त नहीं करा लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सम्मेलन ने तय किया है कि संपूर्ण क्रांति दिवस से अगस्त क्रांति दिवस तक जेपी प्रतिमा के सामने लगातार धरना दिया जायेगा। इस धरने में क्रमवार पूर्वांचल के जिलों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। इसी के साथ आगामी 9-10 अगस्त 2023 को पुन: एक बार जन प्रतिवाद सम्मेलन राजघाट परिसर में किया जायेगा।

सम्मेलन में यह भी तय हुआ कि इसी बीच जेपी निवास, पटना से एक यात्रा निकलेगी, जो जेपी जन्म स्थान सिताबदियारा होते हुए 8 अगस्त को राजघाट, वाराणसी पहुंचेगी। इसी माह 17 जून 2023 को दिल्ली में तथा जुलाई 2023 में लखनऊ में प्रतिवाद सम्मेलन आयोजित होगा। इस आंदोलन के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बनारस की गलियों में टोलियां घूमेंगी और शासन-प्रशासन के कारनामों को उजागर करेगी।

सम्मेलन की ओर से वरिष्ठ गांधीजनों का एक प्रतिनिधि मंडल तीन मांगों  - 1. सर्व सेवा संघ की क्रयशुदा भूमि पर काशी कॉरिडोर के वर्कशॉप के लिए 02 दिसंबर 2020 से जिला प्रशासन द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जो अभी तक कायम है। इस जमीन को अविलंब कब्जे से मुक्त किया जाय। 2. 15 मई 2023 को गांधी विद्या संस्थान के भवनों पर बलपूर्वक कब्जा कर एक असंबद्ध संस्था ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र’ को सौंप देना अनुचित व क्षेत्राधिकार का उल्लंघन है। इस आदेश को वापस लिया जाय। 3. रेलवे द्वारा सर्व सेवा संघ की खरीदी हुई जमीन के संबंध में ‘कूटरचित आपराधिक कृत्य’ का आरोप लगाया गया है, जो लज्जाजनक है। इस प्रकरण के द्वारा आचार्य विनोबा भावे, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, तत्कालीन रेलमंत्री जगजीवन राम तथा देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे व्यक्तित्वों को लांक्षित किया गया है। रेलवे की इस शिकायत पर संज्ञान लिया जाना और मुकदमा दर्ज करना दु:खद एवं हास्यास्पद है। कृपया इस शिकायत/वाद को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाय। - को लेकर बनारस के आयुक्त कौशल राज शर्मा से मिलने गया था, पर वे नहीं मिले। जबकि इस बात की सूचना रात में ही ई-मेल द्वारा दी गयी थी। प्रतिनिधि मंडल में सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल, वरिष्ठ नेता अलख भाई, समाजवादी नेता रघु ठाकुर, पूर्व विधायक व किसान नेता डॉ. सुनीलम, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण के संयोजक प्रो. आनंद कुमार, गांधी विद्या संस्थान के प्रो. डी. एम. दिवाकर, उ. प्र. गांधी स्मारक निधि के सचिव लालबहादुर राय शामिल थे।

आज सम्मेलन में महेश विक्रम, वरिष्ठ समाजवादी विजय नारायण, प. बंगाल से विश्वजीत घोरई, सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुगन बरंठ, समाजवादी नेता रघु ठाकुर, पूर्व विधायक व किसान नेता डॉ. सुनीलम, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पटेल, रामकिशोर, अरविंद कुशवाहा, जागृति राही,नीति भाई, गोपाल जी, सावित्री, अनूप श्रमिक, लालबहादुर राय, कुमकुम भारद्वाज, डॉ. उज्ज्वल, सुशील कुमार, डॉ. सुखचंद्र झा, सौरभ कुमार सिंह, प्रो. डी.एम. दिवाकर, पंकज, विनोद रंजन, रूपेश, कारूभाई, उ. प्र. सर्वोदय मंडल अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी रामधीरज, सर्व सेवा संघ प्रकाशन एवं परिसर के संयोजक अरविन्द अंजुम, संजीव सिंह, रामजनम, सोनभद्र से अजय शेखर, शुभा प्रेम, दिल्ली से संजय सिंह, जयपुर राजस्थान से सवाई सिंह, उमरिया मध्य प्रदेश से संतोष द्विवेदी सहित सम्मेलन में लगभग 150 लोगों से अधिक की भागीदारी रही और लोगों ने अपने विचार रखे।

आज सुबह गांधीजनों ने प्रभातफेरी निकाली। सम्मेलन शुरू करने से पहले सभी गांधीजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात सम्मेलन सुबह 10 बजे प्रारम्भ हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ गांधीवादी अजय शेखर और संचालन अरविन्द अंजुम ने किया। 

                 (रामधीरज)    (अरविंद अंजुम)                                            कार्यक्रम समन्वयक, संयोजक       

  लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं सर्व सेवा संघ प्रकाशन एवं परिसर                       अध्यक्ष, उ. प्र. सर्वोदय मंडल

Comments

Popular posts from this blog

जमीन ज़िंदगी है हमारी!..

                अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में              भूमि-अधिग्रहण                         ~ अशोक प्रकाश, अलीगढ़ शुरुआत: पत्रांक: 7313/भू-अर्जन/2023-24, दिनांक 19/05/2023 के आधार पर कार्यालय अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नाम से 'आवासीय/व्यावसायिक टाउनशिप विकसित' किए जाने के लिए एक 'सार्वजनिक सूचना' अलीगढ़ के स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई। इसमें सम्बंधित भू-धारकों से शासनादेश संख्या- 385/8-3-16-309 विविध/ 15 आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3 दिनांक 21-03-2016 के अनुसार 'आपसी सहमति' के आधार पर रुस्तमपुर अखन, अहमदाबाद, जतनपुर चिकावटी, अटलपुर, मुसेपुर करीब जिरोली, जिरोली डोर, ल्हौसरा विसावन आदि 7 गाँवों की सम्बंधित काश्तकारों की निजी भूमि/गाटा संख्याओं की भूमि का क्रय/अर्जन किया जाना 'प्रस्तावित' किया गया।  सब्ज़बाग़: इस सार्वजनिक सूचना के पश्चात प्रभावित ...

ये अमीर, वो गरीब!

          नागपुर जंक्शन!..  यह दृश्य नागपुर जंक्शन के बाहरी क्षेत्र का है! दो व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। दोनों की स्थिति यहाँ एक जैसी दिख रही है- मनुष्य की आदिम स्थिति! यह स्थान यानी नागपुर आरएसएस- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजधानी या कहिए हेड क्वार्टर है!..यह डॉ भीमराव आंबेडकर की दीक्षाभूमि भी है। अम्बेडकरवादियों की प्रेरणा-भूमि!  दो विचारधाराओं, दो तरह के संघर्षों की प्रयोग-दीक्षा का चर्चित स्थान!..एक विचारधारा पूँजीपतियों का पक्षपोषण करती है तो दूसरी समतामूलक समाज का पक्षपोषण करती है। यहाँ दो व्यक्तियों को एक स्थान पर एक जैसा बन जाने का दृश्य कुछ विचित्र लगता है। दोनों का शरीर बहुत कुछ अलग लगता है। कपड़े-लत्ते अलग, रहन-सहन का ढंग अलग। इन दोनों को आज़ादी के बाद से किसने कितना अलग बनाया, आपके विचारने के लिए है। कैसे एक अमीर बना और कैसे दूसरा गरीब, यह सोचना भी चाहिए आपको। यहाँ यह भी सोचने की बात है कि अमीर वर्ग, एक पूँजीवादी विचारधारा दूसरे गरीबवर्ग, शोषित की मेहनत को अपने मुनाफ़े के लिए इस्तेमाल करती है तो भी अन्ततः उसे क्या हासिल होता है?.....

हुज़ूर, बक्सवाहा जंगल को बचाइए, यह ऑक्सीजन देता है!

                      बक्सवाहा जंगल की कहानी अगर आप देशी-विदेशी कम्पनियों की तरफदारी भी करते हैं और खुद को देशभक्त भी कहते हैं तो आपको एकबार छतरपुर (मध्यप्रदेश) के बक्सवाहा जंगल और आसपास रहने वाले गाँव वालों से जरूर मिलना चाहिए। और हाँ, हो सके तो वहाँ के पशु-पक्षियों को किसी पेड़ की छाँव में बैठकर निहारना चाहिए और खुद से सवाल करना चाहिए कि आप वहाँ दुबारा आना चाहते हैं कि नहीं? और खुद से यह भी सवाल करना चाहिए  कि क्या इस धरती की खूबसूरत धरोहर को नष्ट किए जाते देखते हुए भी खामोश रहने वाले आप सचमुच देशप्रेमी हैं? लेकिन अगर आप जंगलात के बिकने और किसी कम्पनी के कब्ज़ा करने पर मिलने वाले कमीशन की बाट जोह रहे हैं तो यह जंगल आपके लिए नहीं है! हो सकता है कोई साँप निकले और आपको डस जाए। या हो सकता कोई जानवर ही आपकी निगाहों को पढ़ ले और आपको उठाकर नदी में फेंक दे!..न न यहाँ के निवासी ऐसा बिल्कुल न करेंगे। वे तो आपके सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें करते मिलेंगे कि हुज़ूर, उनकी ज़िंदगी बख़्श दें। वे भी इसी देश के रहने वाले हैं और उनका इस जंगल के अलावा और...