Skip to main content

आज का किसान और गोदान

हिन्दी साहित्य

आज का होरी

https://youtu.be/16Ci1hB5o4k

उसकी दशा बहुत खराब है! होरी की पहुंच अब राय साहब की चौखट तक भी नहीं रही। हाँ, गोबर का लड़का जरूर रामनामी गमछा माथे पर बांध ' भारतमाता की जय' इतने जोर से चिल्लाता है कि विधायकी का टिकट पाये राय साहब के भतीजे लट्ठन सिंह भी उसकी तरफ देखे बिना नहीं रहते!...अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने कार्यकर्ता-सम्मान में उसे भी 'जै माता दी' वाला पट्टा पहनाया था। पूड़ी-सब्ज़ी भी खिलाई थी और कहा था कि जब कहा जाय बंगले पर आ जाया करे!...
           होरी को वह फूटी आंख भी नहीं सुहाता। पर होरी की सुनता कौन है?...

अब थोड़ा सब्र के साथ आज के होरी की खेती-बाड़ी की हाल आगे पढ़िए-

                                आज का होरी

                                               प्रस्तुति अशोक प्रकाश


          खेती-किसानी राजनीति से ही नहीं, बुद्धिजीवियों-लेखकों के दिल-दिमाग से भी जैसे गायब होती जा रही है। यह अनायास नहीं है। यह एक ऐसा सायास फ़रेब है जिसकी कीमत सदियों को चुकानी पड़ सकती है। क्योंकि विकास की रफ्तार की जितनी और जैसी गति किसानों की रगों तक पहुंच पा रही है वह उसे स्वस्थ बनाने की जगह अस्वस्थ ही बना रही है। खाद-बीज-पानी-जुताई-बुआई सब पर बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का कब्ज़ा होते जाने से किसान इनका एक उपभोक्ता मात्र बनकर रह जा रहा है। यह बहुत घातक और दूरगामी परिणाम वाला कुचक्र है। समझा और रोका जाना चाहिए इसे!
            फेसबुक-मित्र मोती लाल और अन्यत्र इससे संबंधित कई संवाद इधर चले हैं जो इन चिंताओं से हमें रूबरू कराते हैं। यहाँ उन्हीं में से कुछ संवाद साभार पेश किए जा रहे हैं:



                 https://youtu.be/KtitEnik3kw

                https://youtu.be/6VA-3jBYx20 

★  "एक पुरुष भीगे नयनों से,देख रहा था प्रलय प्रवाह।...
मेरे पूज्य पिताजी। जिनके वास्तविक जीवन की अधिकतर घटनाएँ और चरित्र 'गोदान' के होरी से मिलती हैं। भोला की शादी जैसे वादे भी यथार्थ होते हुए प्रायः 'पूस की रात' घटित होती है। खेती उनकी माँ है, और खेत बाप। तीसरा पूजनीय कोई नहीं है। खेत में फसलों के बीच न सोंएँ, तो उन्हें नीद नहीं आती। पढ़े लिखे मेरे मझले भाई के साथ एकबार वैष्णव दर्शन को गये तो रास्ते भर उन्हें गरियाते रहे--साला पढ़ लिखकर भी गोबर है। बताओं कहीं ईंट पत्थर में भी भगवान होते हैं। अरे!मैं बिना पढ़े भी दावा करता हूँ कि भगवान, अन्न में हैं। न विश्वास हो तो शर्त लगा लो। परन्तु इस साल पस्त हैं।और भी होते जा रहे हैं। सरकार की नजर में कारण कुछ खास नहीं है। वजह बस इतनी है कि इस वर्ष दो बीघे की अरहर में दो किलो भी मिलने की उम्मीद नहीं है। सब गयी नीलगाय के पेट में। सरकारें जब तक "गाय" कहकर गाय किसानों से पुजवाती रहेंगी तब तक किसान यूँ ही मरता रहेगा। पिताजी,शायद रूपा की शादी इस साल न कर पाएँ क्योंकि गेंहूँ की फसल पककर भीग गयी है, सड़ गयी है। वे राष्ट्रभक्त भी नहीं हैं कि सांसदों की भाँति आजीवन पेंशन की उम्मीद करें। परन्तु मेरा दावा है कि सूखी रोटी खानेवाले इन्हीं लोगों में मेहनत और मनुष्यता बची है। उनसे हाथ मिलाते ही बड़े बड़े जवानों के हाथ खट्ट से टूट जाते हैं। पिताजी मुझे आपकी सूखी रोटी पर गर्व है।"....                                  - मोती लाल

 ★  "आप बिल्कुल सही कहें हैं सर जी.. जैसे होरी अपनी मरजाद के लिए खेती से अपने को जीवन के अन्तिम क्षण तक जुड़े रहता है वह इसलिए कि वह जानता है, कि वही उसकी शान है, भले उससे लाभ हो या हानि, पर अलग नहीं होता।..किसानों के श्रम से ही समाज और देश चलता है, यह बात हमें ध्यान में रखना होगा.." 
                                         - अतुल केसरवानी

★  "सब कुछ पूस की रात में नीलगाय चर रही हैं। बचने पाए तब तो खिलाएँ। फिर अगली बार आपको जरूर देंगे।वादा।"...
                                         - मोती लाल

 "एक पुरुष भीगे नयनों... । दुखवा मै कासो कहूँ मोर सजनी! किसानों के प्रति सरकार और प्रकृति की मार चिन्तनीय है  । हर किसान की सोच, समझदारी और जांगर का मुरीद हूँ!..."                                          - अवनीश यादव

★     "होरी कब तलक रहेगा अचेत खेत में?
          धनिया क्या पछाड़ खाती रहेगी रेत में?
          गोबर कब तलक भूखा फिरेगा नगर में?
          क्या यही हाल होगा घर घर में?
          गो रक्षा के नाम पर कब तलक कटेगा किसान, 
          कब तक दमन की चक्की पिसेगा इंसान?"
                                      - रवि कुशवाहा

★   "किसान की चाकरी खेती मगर इस पर कोई सरकार ध्यान नहीं देती। आपके पिताजी को सलाम। जय हिंद, जय किसान!"
                                   - अमर बहादुर सिंह

  "एक बार भादों के महीने में अतिसय वृष्टि हुई चारों तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा था।बैलों का चारा(भूसा) समाप्त हो गया था और सीवान में ऊँचाई वाली जगहों पर ही थोड़ी बहुत घास बची थी जिसके सहारे पिता जी किसी तरह दोनों बैलों को जिन्दा रखे हुए थे पर उनका पेट नहीं भर पा रहा था और वे दिन भर हुकड़ते रहते थे।जब सीवान की घास भी समाप्त हो गयी तब पिताजी के सामने बैलों के चारे की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी।कहते हैं समस्या ही अविष्कार की जननी होती है।पिताजी भी चारे का विकल्प पीपल की पत्ती के रूप में खोज लिये।पिताजी रोज पीपल के पेड़ पर चढ़ कर पत्ती तोड़ते और पत्ती का चारा बाल कर बैलों को खिलाते । एक दिन बहुत तेज बारिस हुई और पिताजी पीपल की पत्ती तोड़ने के चक्कर में पेड़ से फ़िसल कर गिर गये और उस दिन बैलों को चारा नहीं मिला।सोकना और धौरा दिन भर भूख के मारे हुकड़ते रहे।शाम को माँ पिताजी का खाना लेकर आई। पिताजी बरदौल में बधे बैलों को अपलक देख रहे थे माँ बोली खाना खा लीजिये सोचने से क्या होगा? पिताजी की आँखों से अश्रुधारा बह निकली, माँ की ओर खाने की थाली सरका दिये और बोले जो मुझे खिलाते रहे वही नहीं खा पाये तो मैं खाकर क्या करूँगा।पिताजी उस रात बैलों के साथ भूखे ही सो गए!....."     
                                       - हरीन्द्र प्रसाद

 " किसानी  यथार्थ से अवगत कराती आपकी यह पोस्ट बहुत ही मार्मिक है भाई।भगवान ईंट पाथर में नहीं होता।...
  देवता बसते हैं खेतों में, खलिहानों में।"  
                                     - शिवेंद्र कुमार मौर्य

 ".....इसमें दर्द का एक टुकड़ा मेरा भी है! जिन्होंने सचमुच खेती-किसानी में कुछ साल गुजारे हैं वे समझ सकते हैं आपके और आपके पिताजी के दिल का यह हाल।....नीलगायें ही नहीं, न जाने कहाँ से इन क्षेत्रों के लिए अनेक अजनबी जानवर पिछले कुछ सालों से इधर हांक दिए गए जो फसलों की नष्ट कर किसानों की किसानी नष्ट कर उन्हें बेसहारा बना रहे हैं। इन्हीं में जंगली सुअर भी है जो इंसानों पर भी हमला बोलता है। मुझे लगता है, यह बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों का मायाजाल है जो देश के लोगों के जीवन को पूरी तरह अपनी मुट्ठी में कैद कर लेना चाहती हैं, लोगों को रोटी के लिए भी अपने रहमो-करम पर मजबूर करना चाहती हैं। 
        इस पर विचारा और लिखा जाना ही नहीं, लोगों को लामबंद भी किया जाना चाहिए। वरना खेती-किसानी ही नहीं किसान भी नहीं बचेगा, मरेगा-मारा जाएगा!...आपके-हमारे पिता कब तक रहेंगे!...
        यह 'प्रलय-प्रवाह' देखा, समझा और रोका जाना चाहिए।..."
                                         
                                          सम्पादन:   अशोक प्रकाश
                                          
                                       फोटो प्रस्तुति : रामचन्द्र शुक्ल 

हिन्दी साहित्य    गोदान का मेहता
                                       

                                      ●●● ●●●


                                        

Comments

  1. बहुत ही सही तरह से प्रकाश डाला गया है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुर्गों ने जब बाँग देना छोड़ दिया..

                मत बनिए मुर्गा-मुर्गी! एक आदमी एक मुर्गा खरीद कर लाया।.. एक दिन वह मुर्गे को मारना चाहता था, इसलिए उस ने मुर्गे को मारने का बहाना सोचा और मुर्गे से कहा, "तुम कल से बाँग नहीं दोगे, नहीं तो मै तुम्हें मार डालूँगा।"  मुर्गे ने कहा, "ठीक है, सर, जो भी आप चाहते हैं, वैसा ही होगा !" सुबह , जैसे ही मुर्गे के बाँग का समय हुआ, मालिक ने देखा कि मुर्गा बाँग नहीं दे रहा है, लेकिन हमेशा की तरह, अपने पंख फड़फड़ा रहा है।  मालिक ने अगला आदेश जारी किया कि कल से तुम अपने पंख भी नहीं फड़फड़ाओगे, नहीं तो मैं वध कर दूँगा।  अगली सुबह, बाँग के समय, मुर्गे ने आज्ञा का पालन करते हुए अपने पंख नहीं फड़फड़ाए, लेकिन आदत से, मजबूर था, अपनी गर्दन को लंबा किया और उसे उठाया।  मालिक ने परेशान होकर अगला आदेश जारी कर दिया कि कल से गर्दन भी नहीं हिलनी चाहिए। अगले दिन मुर्गा चुपचाप मुर्गी बनकर सहमा रहा और कुछ नहीं किया।  मालिक ने सोचा ये तो बात नहीं बनी, इस बार मालिक ने भी कुछ ऐसा सोचा जो वास्तव में मुर्गे के लिए नामुमकिन था। मालिक ने कहा कि कल...

ये अमीर, वो गरीब!

          नागपुर जंक्शन!..  यह दृश्य नागपुर जंक्शन के बाहरी क्षेत्र का है! दो व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। दोनों की स्थिति यहाँ एक जैसी दिख रही है- मनुष्य की आदिम स्थिति! यह स्थान यानी नागपुर आरएसएस- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजधानी या कहिए हेड क्वार्टर है!..यह डॉ भीमराव आंबेडकर की दीक्षाभूमि भी है। अम्बेडकरवादियों की प्रेरणा-भूमि!  दो विचारधाराओं, दो तरह के संघर्षों की प्रयोग-दीक्षा का चर्चित स्थान!..एक विचारधारा पूँजीपतियों का पक्षपोषण करती है तो दूसरी समतामूलक समाज का पक्षपोषण करती है। यहाँ दो व्यक्तियों को एक स्थान पर एक जैसा बन जाने का दृश्य कुछ विचित्र लगता है। दोनों का शरीर बहुत कुछ अलग लगता है। कपड़े-लत्ते अलग, रहन-सहन का ढंग अलग। इन दोनों को आज़ादी के बाद से किसने कितना अलग बनाया, आपके विचारने के लिए है। कैसे एक अमीर बना और कैसे दूसरा गरीब, यह सोचना भी चाहिए आपको। यहाँ यह भी सोचने की बात है कि अमीर वर्ग, एक पूँजीवादी विचारधारा दूसरे गरीबवर्ग, शोषित की मेहनत को अपने मुनाफ़े के लिए इस्तेमाल करती है तो भी अन्ततः उसे क्या हासिल होता है?.....

जमीन ज़िंदगी है हमारी!..

                अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में              भूमि-अधिग्रहण                         ~ अशोक प्रकाश, अलीगढ़ शुरुआत: पत्रांक: 7313/भू-अर्जन/2023-24, दिनांक 19/05/2023 के आधार पर कार्यालय अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नाम से 'आवासीय/व्यावसायिक टाउनशिप विकसित' किए जाने के लिए एक 'सार्वजनिक सूचना' अलीगढ़ के स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई। इसमें सम्बंधित भू-धारकों से शासनादेश संख्या- 385/8-3-16-309 विविध/ 15 आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3 दिनांक 21-03-2016 के अनुसार 'आपसी सहमति' के आधार पर रुस्तमपुर अखन, अहमदाबाद, जतनपुर चिकावटी, अटलपुर, मुसेपुर करीब जिरोली, जिरोली डोर, ल्हौसरा विसावन आदि 7 गाँवों की सम्बंधित काश्तकारों की निजी भूमि/गाटा संख्याओं की भूमि का क्रय/अर्जन किया जाना 'प्रस्तावित' किया गया।  सब्ज़बाग़: इस सार्वजनिक सूचना के पश्चात प्रभावित ...