Skip to main content

Posts

पण्डित जसराज: ख़्याल गायकी के सरताज़

                                      पण्डित जसराज:                   स्वामी हरिदास और तानसेन की परंपरा के                                      आधुनिक साधक अंग्रेज़ों का जमाना था। पूरे देश पर उनका क़ब्ज़ा था। सब जगह उन्हीं की तूती बोलती थी, लेकिन एक जगह ऐसी थी जहां अंग्रेजों की एक न चलती थी। वह जगह थी शास्त्रीय संगीत!...संस्कृत भाषा और साहित्य पर भी यूरोपीय उपनिवेशवादियों के समय में उनके कुछ विद्वानों ने अपनी धाक जमाने की कोशिश की, उसे मनोयोग से सीखा और उसमें निहित ज्ञान-विज्ञान का सदुपयोग किया किन्तु भारतीयों में उसके मिथकों, अंधविश्वासों और पाखण्डों को स्थापित किया। किन्तु शास्त्रीय संगीत पर उनका जोर ज़्यादा न चल सका, खासतौर पर गायकी पर!  पण्डित जसराज उस दौर की उपज थे जो राजनीतिक और सामाजिक तौर पर देश में आंदोलनों और विश्वयुद्ध की विभीषिकाओं का दौर था। उनकी उम्र केवल तीन-चार साल की थी जब उनके पिता पण्डित मोतीराम का निधन ही गया। 28 जनवरी 1930 को जन्मे पण्डित जसराज को यद्यपि अपने पिता के मेवाती संगीत घराने का वरदहस्त प्राप्त था, किन्तु एक पितृहीन बालक को वास्तव में तो अपना भविष्

आप ईमानदार हैं...

एक कविता और:                             आप ईमानदार हैं.. अच्छी बात है  आप ईमानदार हैं... इसीलिए आपके ज़ुकाम में अस्पताल में आपके इक्कीस तीमारदार हैं!... आपका धर्म ईमानदार है आपकी जाति ईमानदार है आपका गोत्र ईमानदार है आपकी पाँति ईमानदार है! ईमानदारी आपकी रगों में दौड़ती है जैसे खून के साथ दौड़ता है हीमोग्लोबिन- आपकी ईमानदारी कभी भ्रष्ट नहीं होती है!... हुज़ूर! आप हत्याएँ भी ईमानदारी से करवाते हैं, हत्याओं को विरोधियों का वध बताते हैं!...                             ★★■★★

प्राकृतिक देव: मूल खोजो, सत्य मिलेगा!

प्रकृति के देवता:                     महामृत्युञ्जय मंत्र   वैदिक मंत्र प्रायः प्राकृतिक देवताओं की स्तुतियों के मंत्र हैं। ऋषि जगत से प्राप्त ज्ञानार्जन द्वारा प्राकृतिक तत्त्वों से अपनी रक्षा की कामना करते हैं। इन प्राकृतिक तत्त्वों या देवताओं में वे अलौकिकता यानी दिव्यत्व का भी आभास करते हैं। वे इन भौतिक से आधिभौतिक, अलौकिक अपरंच आध्यात्मिक तत्त्वों को आत्मसात कर उनसे प्रेरणा लेने की कामना करते हैं। ऋषियों की इसी विशेषता के चलते उन्हें 'ऋषयः मन्त्र दृष्टारः' अर्थात् मन्त्रों की केवल रचना करने वाले नहीं, उन्हें देखने वाले, समझने या अनुभव करने वाले कहा गया है। ऋषियों द्वारा रचे गए ऐसे मन्त्रों में 'महामृत्युंजय' मन्त्र का बड़ा आदर है। इतना कि उनका 'जाप' करने से मृत्युभय से जीत जाने की कामना की गई है। मृत्युभय से इसी मुक्ति की कामना, जो कि एक प्राकृतिक कामना या इच्छा है, इस मंत्र को हिंदुओं का एक प्रमुख मंत्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इसके जाप से मृत्युभय नहीं सताता, नहीं रह जाता! इसे 'त्रयम्बक मंत्र' (तीसरी आंख  अर्थात दिमाग खोलने वाला मंत्र)

विकास_की_कहानी

                                                     'विकास' की कहानी हमारे आसपास कितना कुछ ऐसा घटित हो रहा जो नाक़ाबिले-बर्दाश्त है!...लेकिन इससे भी ज़्यादा बुरा है, किसी पीड़ित की बात न सुना जाना। कभी-कभी लगता है कि यह दुनिया बड़ी तेजी से पीछे लौट रही है। कितना पीछे, कहा नहीं जा सकता। एक भौतिकी के पीएचडी वगैरह डिग्री धारक प्रोफेसर साहब कह रहे थे कि वो डार्विन के विकास के सिद्धांत को नहीं मानते। नहीं मानते कि दुनिया क्रमशः विकसित हो रही है और पीछे नहीं लौटेगी!...वे मानते हैं कि 5000 साल पहले की दुनिया ज़्यादा विकसित थी। आप क्या कर लेंगे?...आप क्या कर सकते है जब यह मानने वाले करोड़ों में हों पृथ्वी शेषनाग के फन पर टिकी है? और भी मुश्किल तब है जब प्रोफेसर साहब सहित तमाम सारे लोग पृथ्वी और शेषनाग कथा पर विश्वास के साथ-साथ सभ्यता के विकास का आनंद उन लोगों से हजारों गुना ज़्यादा लेते हों जो यह मानते हैं कि मिथक-कथाएँ और कुछ भी हों, सभ्यता के विकास की कहानियां नहीं हैं!.. लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। सभ्यता के विकास की पूँजीवादी अवधारणा। इस अवधारणा में शासक पूँजी यह चाहती

#Corona_Class: हिंदी निबन्ध-1

                              निबन्ध शब्द की व्याख्या और                        प्रारम्भिक (भारतेंदु युगीन) हिंदी निबन्ध 'निबन्ध' शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत की मूल धातु 'बन्ध' में 'नि' उपसर्ग लगाकर दो प्रकार से मानी जाती है- 1. नि+बन्ध+ल्युट् - 'निबध्यते अस्मिन् इति अधिकरणे निबन्धम्' अर्थात् जिसमें विचार बांधा या गूंथा गया हो ऐसी रचना, 2. नि+बन्ध+घञ् - निश्चितार्थेन विषयम् अधिकृत बन्धनम् - अर्थात निश्चित तात्पर्य से विषय को विचारों की श्रृंखला में बांधना। यद्यपि 'निबन्ध' शब्द का प्रयोग बहुत पहले से होता रहा है, किन्तु वर्तमान काल में यह मुख्यतः अंग्रेजी के 'Essay' के अर्थों में प्रयुक्त होता है। आज हिंदी निबन्ध शब्द से तात्पर्य है- 'वह विचारपूर्ण लेख जिसमें किसी विषय का सम्यक विवेचन किया गया हो'(- 'बृहत् हिन्दी कोश' )। 'शब्द कल्पद्रुम' के अनुसार 'बद्धनातीति निबन्धनम्' अर्थात जिससे बन्ध जाएं वही निबन्ध है। ★'कुतार्किका ज्ञाननिवृत्तिहेतुः करिष्यते तस्यमया निबन्धः..' अर्थात कुतर्कों से ज्ञान की मुक्ति

डिज़िटल हिंदी: समस्याएँ और निदान

हिंदी का तकनीकी ज्ञान हिन्दी भाषा और साहित्य के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक जानकारी: हिंदी में काम करने में तकनीकी सुविधाएं                                               -  क्षेत्रपाल शर्मा                                          19/17,  शांतिपुरम, सासनी गेट, आगरा रोड,                                                                             अलीगढ़, उत्तर प्रदेश   सबसे पहले हम एक भ्राति   का निवारण जरूरी समझते हैं ,  लोगों का यह कहना है देवनागरी भाषा को कंप्यूटर की भाषा के रूप में    स्वीकार किया गया है। पहले तो हम यह जान ले  कि मानवीय  भाषा और मशीन की भाषा में कोई  तादात्म्य  नहीं होता।  दूसरे यह भी समझ  लें    कि   कंप्यूटर की भाषा में  क्या  है,  केवल  देवनागरी के फार्मूला  को ही लिया गया है।  हलंत,  स्वर और व्यंजन का कॉन्बिनेशन है। संस्कृत भाषा जैसी अन्य भाषा नहीं है जिसका हर शब्द अर्थवाही है। जैसे- ग: ग से- गमन, च: च से- और आदि!  संस्कृत के फॉन्ट  devnagarifonts.net  से मिल सकते हैं ।   कंप्यूटर पर हिन्दी सक्रिय करने के लिए  राजभाषा विभाग की साइट पर हिन्दी टूल्स पर जाकर विंडोज

नरक की कहानियाँ: 2~बनो दिन में तीन बार मुर्गा!..

व्यंग्य-कथा :                       दिन में तीन बार मुर्गा बनने का आदेश:                                 और उसके फ़ायदे                                                     - अशोक प्रकाश     मुर्गा बनो जैसे ही दिन में कम से कम तीन बार मुर्गा बनने का 'अति-आवश्यक' आदेश निकला, अखबारों के शीर्षक धड़ाधड़ बदलने लगे। चूंकि इस विशिष्ट और अनिवार्य आदेश को दोपहर तीन बजे तक वाया सर्कुलेशन पारित करा लिया गया था और पांच बजे तक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी, अखबारों के पास इस समाचार को प्रमुखता से छापने का अभी भी मौका था। एक प्रमुख समाचार-पत्र के प्रमुख ने शहर के एक प्रमुख बुद्धिजीवी से संपर्क साधकर जब उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही, उन्होंने टका-सा जवाब दे दिया। बोले- "वाह संपादक महोदय, वाह!...आप चाहते हैं कि इस अति महत्वपूर्ण खबर पर अपना साक्षात्कार मैं यूं ही मोबाइल पर दे दूँ!....यह नहीं होगा। आपको मेरे घर चाय पीनी पड़ेगी, यहीं बातचीत होगी और हाँ, मेरे पारिश्रमिक का चेक भी लेते आइएगा ताकि साक्षात्कार मधुर-वातावरण में स